Breaking News

उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने के लिए प्रियंका गांधी ने कसी कमर, तीन दिन के दौरे पर पहुंची लखनऊ

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है. इसी सिलसिले में तीन दिन के यूपी दौरे पर प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची हैं. प्रियंका गांधी 18 जुलाई तक यूपी में रहेंगी. इस दौरान वो विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों का जायजा लेंगी.

इस कड़ी में कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आज से तीन दिन के लखनऊ दौरे पर हैं। यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि प्रियंका गांधी आज 1 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचेंगी।

प्रियंका गांधी हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगी. इसके बाद पार्टी मुख्यालय पहुंचकर बैठके करेंगी. प्रियंका गांधी पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन सेवा दल, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस मोर्चा समेत विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों साथ बैठक करेंगी.

जीपीओ जाएंगी, जहां पर वह महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। रास्ते में आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन, विधानसभा पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

About News Room lko

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...