Breaking News

अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज पांचवा दिन, इस ओर सरकार का नहीं है ध्यान

मध्यप्रदेश/बीनागंज। कृषि उपज मंडी बिनागंज के संयुक्त कर्मचारी संघ के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। हड़ताल का आज पांचवा दिन है मंडी के कर्मचारियों की मांग है कि मॉडल एक्ट को हटाया जाए, कर्मचारियों के वेतन भत्ते एवं अन्य सभी प्रकार के भत्तों को सुनिश्चित किया जाए एवं मंडी कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी में मर्ज किया जाए, हम्माल, तुलावटी की रोजी रोटी का भी ध्यान रखा जाए।

इन मांगों को लेकर प्रदेश के साथ-साथ बीनागंज कृषि उपज मंडी केे संयुक्त कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताल में सम्मिलित कर्मचारियों का कहना है कि यदि प्रदेश सरकार हमारी इन मांगों को अमल नहीं करती है तो हमारे द्वारा यह हड़ताल अनिश्चित काल तक जारी रहेगी एवं आने वाले समय में हम सभी कर्मचारियों द्वारा विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।

मंडी के कर्मचारी एवं हम्मलियो द्वारा मंडी प्रांगण के मुख्य द्वार पर ताला लगा कर अनिश्चितकालीन हड़ताल बैनर तले संयुक्त कर्मचारी अनिश्चित काल के लिए बैठे हुए हैं। इन कर्मचारियों द्वारा हड़ताल के प्रारंभिक दिन 3 सितंबर से आज तक सुदरकांड का पाठ तो कहीं नारेबाजी भी की जा रही है पर सरकार का इस ओर जरा भी ध्यान नहीं है।

रिपोर्ट-विष्णु शाक्यवार

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...