Breaking News

इन राज्यों में आज होगी बारिश, जानें मौसम का हाल

दिवाली के बाद से ही उत्तर भारत के राज्यों में हल्की-हल्की ठंड शुरू हो गई है। अब पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश भी होने लगी है, जिससे वहां रहने वाले लोगों को दोहरी मार पड़ रही है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की शुरुआत हो चुकी है। उधर, मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो वातावरण में आज भी स्मॉग छाया रह सकता है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। गुजरात के अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां पर भी आसमान साफ रहने वाला है। हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। भोपाल का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इसके अलावा, चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम #तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान में हल्के काले बादल छाए रहेंगे। उत्तराखंड के देहरादून की बात करें तो यहां आज का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादलों के छाए रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुबह के शाम हल्का कोहरा छाया रह सकता है। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। बिहार के पटना में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 19 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 31 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान में दिन के समय धूप खिली रहेगी।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग बारिश और बर्फबारी के चलते बंद कर दिया गया है। मुगल रोड अभी भी बंद है। यातायात विभाग ने आज सुबह ट्वीट करके कहा, ‘मुगल रोड और एसएसजी (श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी) रोड बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है।’

मौसम अधिकारी ने बताया कि बारिश के बीच मेहर, रामबन में रुक-रुक कर पथराव हुआ, इसके बावजूद श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग खुला रहा। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात पूरे केंद्र शासित प्रदेश में बारिश और हिमपात हुआ। यह केंद्र शासित प्रदेश के निवासियों के लिए ठंडी रात थी। कश्मीर घाटी के ग्रामीण इलाकों में तो बहुत ठंडी पड़ रही है।

About News Room lko

Check Also

अरुणाचल में एनएच- 313 पर भूस्खलन, दिबांग घाटी का संपर्क कटा; यातायात दुरुस्त करने की कोशिशें जारी

ईटानगर :  ईटानगर अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन की वजह से दिबांग वैली में हुनली और अनिनी ...