Breaking News

आज मेष राशि के जातक समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें, राजकीय बाधा दूर होगी

आज शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना गया है। शरीर में यह नाभि व हड्डियों पर तो वहीं कुंडली में दुख के कारक माने गए हैं। इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनिदेव हैं। वहीं इस दिन शनि ग्रह की संचालक देवी माता काली व श्री बजरंगबली की पूजा का भी विधान है। पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…?️

?आज का राशिफल?

1. मेष राशि:- समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। धार्मिक यात्रा संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा।

2. वृषभ राशि:- हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास न करें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं।

3. मिथुन राशि:- लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।

4. कर्क राशि:- मन के अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव और चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं।

5. सिंह राशि:- बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। जो लोग आप के कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे। वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे।स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा।

6. कन्या राशि:- अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।

7. तुला राशि:- प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाह में आ रही परेशानी दूर करने के लिए श्रीराम की पूजा करें।

8. वृश्चिक राशि:- समय से अपने काम को करना सीखें।जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें।

9. धनु राशि:- व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आएंगे।अचानक हाथ में आए लाभ के अवसरों को जाने न दें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी।न्यायपक्ष मजबूत होगा।

10. मकर राशि:- न चाहते हुए भी आज आपको दूसरों के लिए काम करना होगा। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा।

11. कुम्भ राशि:- बकाया वसूली होगी। तनाव और अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रतिद्वंदी शांत रहेंगे। दूसरे लोगो की बातो पर जल्द विश्वास करने से बचें।

12. मीन राशि:- व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाहन सुख मिलेगा।

☀️आज का पंचांग – 06 नवंबर 2021☀️

तिथि द्वितीया – 19:46:47 तक
नक्षत्रअनुराधा – 23:39:39 तक
करणबालव – 09:31:37 तक, कौलव – 19:46:47 तक
ऋतु शरद
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल
योग शोभन – 23:03:41 तक
वार शनिवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय06:36:21
सूर्यास्त17:32:46

?चन्द्र राशि वृश्चिक
चन्द्रोदय08:01:00
चन्द्रास्त18:48:00

☄️संवतसर आनन्द
शक सम्वत1943
विक्रम सम्वत2078
काली सम्वत5122
दिन काल10:56:24

?️अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल09:00:00से 10:30:00 तक
गुलिक काल06:36:21 से 07:58:25 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत11:42:00से 12:26:00तक
दिशा शूल – पूर्व

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 26 मार्च 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके घर ...