Breaking News

आज कर्क व तुला राशि वालो को व्यापार में लाभ होगा

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..?️

?आज का राशिफल?

1.मेष राशिफल- आज राशि स्वामी मंगल सूर्य के साथ अष्टम व व चन्द्र का द्वादश गोचर बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है।उड़द का दान करें। व्यवसाय में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- राशि स्वामी शुक्र धनु व एकादश चन्द्रमा शुभ हैं। धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। शुक्र आपसे वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। बैंकिंग व आईटी जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- चन्द्रमा का दशम गोचर मंगलमय है। फ़िल्म व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- चन्द्रमा का नवम व गुरु का अष्टम गोचर जॉब के लिए मंगलमय है। व्यवसाय में नवीन कार्यों के लिए अनुकूल समय है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- व्यवसाय में चन्द्र के अष्टम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग सेवा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का सप्तम गोचर जॉब में लाभ देगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल- राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- राशि स्वामी मंगल व बुध सूर्य के साथ इसी राशि में हैं। आज चन्द्रमा इसी राशि से पँचम में है। पँचम शिक्षा व संतान के लिए शुभ है। कफ जनित विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल- आज गुरु का तृतीय व शनि का द्वितीय व इसी के साथ सूर्य का एकादश राशि मे गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल- गुरु इस राशि से द्वितीय व तृतीय चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- राशि स्वामी शनि अभी इसी राशि से द्वादश हैं। चन्द्रमा का द्वितीय गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल- चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। दशम शुक्र व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। लाल व पीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ बहुत बेहतर रहेगा।

☀️?आज का पंचांग – 12 दिसम्बर 2021?☀️

तिथि नवमी – 20:05:19 तक
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद – 24:00:34 तक
करण बालव – 07:35:00 तक, कौलव – 20:05:19 तक
ऋतु हेमंत
मास मार्गशीर्ष
पक्ष शुक्ल
योग व्यतीपात – 29:44:28 तक
वार रविवार

? सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय07:03:58
सूर्यास्त17:25:09

? चन्द्र राशि मीन
चन्द्रोदय13:26:59
चन्द्रास्त25:45:00

? अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल16:30:00 से 18:00:00 तक
गुलिक काल14:49:52 से 16:07:31 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत11:43:00 से 12:18:00 तक
☀️ दिशा शूल – पश्चिम

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

 पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...