Breaking News

आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, सूतक काल में भूलकर भी न करें ये काम!

देश में आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण 28/29 अक्टूबर को रात 1 बजकर 6 मिनट से शुरू होगा और देर रात् 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा। 1 घंटे और 16 मिनट का चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं उपच्छाया से पहला चंद्र स्पर्श रात 11:32 पर है। इसका सूतक शाम 04:06 मिनट से शुरू हो जाएगा जो ग्रहण की समाप्ति तक चलेगा।

सूतक काल में न करे ये काम

सूतक काल में स्नान, दान, पुण्य कार्य, हवन और भगवान की मूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए। इस समय आप गुरु मंत्र, राहु और चंद्रमा के मंत्रों का जप कर सकते हैं। सूतक काल में गर्भवती स्त्री, बच्चे, वृद्धजन भोजन कर सकते हैं। उन्हें दोष नहीं लगेगा। सूतक काल शुरू होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते या कुश डाल दें। 14 अक्तूबर को शारदीय नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। आखिरी सूर्य ग्रहण के ठीक 14 दिन बाद आज शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

About News Desk (P)

Check Also

मेदांता अस्पताल पत्रकारों का करेगा रियायती दर पर इलाज, MOU किया हस्ताक्षर

लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) लखनऊ इकाई द्वारा 16 फरवरी को पत्रकारों के हितार्थ एक ...