Breaking News

भोजपुरी फिल्म “कसम पैदा करने वाले कि 2” और “अब एक विवाह ऐसा भी” का ट्रेलर रिलीज

यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म “कसम पैदा करने वाले कि 2” का ट्रेलर B4U म्यूजिक चैनेल पर रिलीज हो गया। फ़िल्म की कहानी बहुत ही बेहतरीन है, जिसकी झलक ट्रेलर में दिखेगी।

फ़िल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं और कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह है। फिल्म की कहानी को वीरू ठाकुर और यश कुमार ने लिखी है। जबकि फिल्म में मुख्य भूमिका में यश कुमार,अंजना सिंह,देव सिंह,आकांशा दुबे,राधे कुमार मिश्रा आदि कई कलाकार नजर आयेंगे।

वहीं एक अन्य फिल्म “अब एक विवाह ऐसा भी” ट्रेलर माँ एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। फ़िल्म का निर्माण विवान एंटरटेनमेंट और गीता तिवारी प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ है, जिसके निर्माता अशोक शुक्ला और गीता तिवारी हैं। और निर्देशक प्रवीण कुमार गुडूरी हैं। फ़िल्म पूर्ण रूप से पारिवारिक है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में कुणाल तिवारी, काजल यादव के अलावा कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

रणबीर कपूर की वजह से शाहरुख और सलमान को किया गया नजरअंदाज? टाइगर वर्सेज पठान की रिलीज टली

जिस लैब से फैला था कोरोना, अब वहां से क्या कर रहा है चीन तस्करी? ...