Breaking News

बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

फ़िरोज़ाबाद। जिले के सिरसागंज इलाके में दो बाइकें आपस मेंं टकरा गयीं। हादसे में बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए जिनमे से तो की मौत हो गयी। जबकि टीन की हालत गम्भीर बनी हुयी है।

देर रात की है घटना

घटना सिरसागंज इलाके में संदलपुर गांव में देर रात हुयी। शम्भू दयाल नामक युवक देर रात अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल से लौट रहा था। तभी कट के पास शम्भू दयाल की बाइक सत्यवीर की बाइक से टकरा गयी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां शम्भू दयाल और सत्यवीर के बेटे विपिन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन की हालत गम्भीर बनी हुयी है।

रिपोर्ट-अरविंद शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

मनरेगा के अंतर्गत मानव दिवस सृजन में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ...