Breaking News

यूपी कांग्रेस सेवादल ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछते हुए जारी किया पोस्टकार्ड

• प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने प्रधानमंत्री से पूछा सवाल ‘‘अडानी के व्यापार में लगे बीस हजार करोड़ किसके’’- डॉ प्रमोद पाण्डेय

• प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने पीएम मोदी से “प्रधानमंत्री व गौतम अडानी के बीच क्या रिश्ता है?” सहित पूछे चार सवाल- कृष्णकांत पाण्डेय

लखनऊ। राहुल गांधी द्वारा लगातार पूछे जा रहे सवाल कि ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी के बीच रिश्ता क्या है?’’ सहित तमाम सवाल तथा मोदी अडानी गठजोड़ द्वारा जनता और राष्ट्रीय सम्पत्ति की लूट के खिलाफ राहुल गांधी की निर्भीकता और समझौता न करने का संकल्प के संघर्ष के समर्थन में कांग्रेसजनों ने संकल्प सत्याग्रह का आयोजन सफलतापूर्वक किया। जिसमें गांधी प्रतिमा के सामने सभी राज्यों और जिला मुख्यालयों में, कांग्रेस के सांसद एवं विधायकों ने अपने-अपने सदनों में काली पोशाक में विरोध प्रदर्शन किया और तानाशाही शासन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया।

👉खालिस्तानी संगठन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को दी धमकी, कहा बीच में न आए वरना जिम्मेदार…

इसी क्रम में तय हुआ कि 3 अप्रैल से कांग्रेस फ्रन्टल संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टकार्ड अभियान की शुरूआत की जायेगी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सेे प्रासंगिक मुद्दों पर सवाल पूछते हुए पोस्टकार्ड भेजा जायेगा।

यूपी कांग्रेस सेवादल

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त के क्रम में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ प्रमोद पाण्डेय ने एक सवाल ‘‘अडानी के व्यापार में लगे बीस हजार करोड़ किसके’’ लिख कर प्रधानमंत्री आवास पर भेजे जाने हेतु पोस्टकार्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के हाथों जारी किया। साथ ही पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने प्रधानमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड में निम्नलिखत सवाल 4 सवाल पूछे।

1- आपके व गौतम अडानी के बीच क्या रिश्ता है?
2- आप की कितनी विदेश यात्राओं में अडानी साथ रहे?
3- अडानी को अभी तक आपने कितने ठेके दिलवाये?
4-  GQG से अडानी के कंपनी के शेयर क्यों खरीदवाये?

यूपी कांग्रेस सेवादल

👉कोहली और डुप्लेसिस के बल्ले से निकला रनों का तूफान, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का हुआ बुरा हाल

श्री पाण्डेय ने आगे बातया कि इस तरह से कांग्रेसजनों द्वारा प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने का क्रम आज से शुरू हुआ। आज सेवादल कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी सहित पूर्व मंत्री एवं प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, राजेश सिंह काली, सुशील तिवारी ‘‘सोनू’’, संजीव सिंह, आलेख पाण्डेय, अनिल शुक्ला, वीरेन्द्र यादव, नितान्त सिंह, विक्रम पाण्डेय इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...