Breaking News

UP Police Constable Result: यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती के नतीजे घोषित, जानें यहां

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोमवार दोपहर 49,568 पदों के लिए सिपाही भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है।

एक प्रेस कांफ्रेंस में नतीजे जारी किए गए। प्लाटून कंमाडर, अग्नमिशमन अद्धितीय अधिकारी, आरक्षी, आरक्षी पीएसी, आरक्षी एंव समकक्ष, लिपिक संवर्ग और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए पदों के पर हुई परीक्षाओं के अंतिम परिणाम जारी किए गए हैं।

कुल 137, 253 अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है। 31,360 सिविल पुलिस और 18208 पीएसी के सिपाही पद पर भर्ती परीक्षा हुई थी।

बता दें कि सिपाही के इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27-28 जनवरी 2019 को कराई गई थी, जिसका परिणाम नवंबर 2019 को जारी किया गया था।

About Aditya Jaiswal

Check Also

बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने अपनाया कड़ा रूख, बोले- स्कूल से 100 मीटर तक न दिखे तंबाकू

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने सर्किट हाउस ...