Breaking News

PM स्टार्मर ने क्रिसमस पर मध्य पूर्व के लिए शांति और भाईचारे की अपील की; कहा- यह सभी के लिए आसान समय नहीं

लंदन। हर कोई क्रिसमस को लेकर उत्साहित है। ऐसे में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि वे मध्य पूर्व, जो क्रिसमस की कहानी का जन्मस्थान है, में शांति की कामना करेंगे और सभी के लिए उज्जवल भविष्य की उम्मीद करेंगे।

‘आसपास के लोगों का रखें ख्याल’

डाउनिंग स्ट्रीट द्वारा बुधवार को क्रिसमस से पहले जारी किए गए एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखें। उन्होंने विशेष रूप से उन सशस्त्र बलों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, जो देश भर में लोगों की मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘इस क्रिसमस पर मैं शांति की कामना करूंगा। विशेष रूप से मध्य पूर्व में, जो क्रिसमस की कहानी का जन्मस्थान है। मैं हर व्यक्ति के लिए एक बेहतर व उज्जवल भविष्य की उम्मीद करूंगा और क्रिसमस से मिलने वाली खुशी और आश्चर्य का जश्न मनाऊंगा।’

मुश्किल समय में हम एक दूसरे के लिए: पीएम

उन्होंने आगे कहा, ‘यह त्योहार याद दिलाता है कि क्या वास्तव में महत्वपूर्ण है, जैसे परिवार, मित्रता और सभी लोगों के बीच भाईचारा। इन उत्सवों में, साथ ही मुश्किल समय में भी हम एक दूसरे के लिए मौजूद हैं।

मैं खास तौर पर उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो इस साल अपना क्रिसमस दूसरों की सेवा में बिताएंगे। हमारे राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा और आपातकालीन सेवाओं, हमारे सशस्त्र बलों और चर्चों व चैरिटी में जो इस क्रिसमस पर हर व्यक्ति का स्वागत करेंगे।’

About News Desk (P)

Check Also

हिन्दू-मुस्लिम एकता और प्रदेश में अमन शांति की दुआ के साथ संपन्न हुआ रोज़ा इफ्तार, विभिन्न धर्मगुरुओं ने एक साथ बैठकर खोला रोजा

लखनऊ। पाक रमज़ान माह (Holy Month of Ramzan) के खास अवसर पर सभी धर्म सम्प्रदाय ...