Breaking News

काम की बात : लेमन का उपयोग बालों को बनाएगा शाइनी

स्वाद बढ़ाने में नींबू असरकारक है। इसी तरह बालों को हेल्दी बनाने में भी नींबू मदद करता है। नींबू विटामिन सी, साइट्रिक एसिड, कैल्शियम आदि तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए जब नींबू के रस को स्केल्प में लगाते हैं तो स्केल्प की त्वचा का पोर्स क्लीन रहता है। एक्स्ट्रा ऑयल बालों की जड़ में जमा नहीं होता। जिनके बाल टूट रहे होते हैं, बालों का ग्रोथ कम हो रहा होता है, उनके लिए नींबू के रस का उपयोग फायदेमंद साबित हो सकता है।

सर्दियों में खुद को बीमारियों से दूर रखने के लिए ऐसे घर पर बनाकर पिएं हल्दी पालका सूप

0 बालों का ग्रोथ बढ़ाने के लिए
नींबू का रह लें और उसमें बराबर मात्रा में पानी मिलाएं। इसके बाद पांच-छह मिनट के लिए स्केल्प पर मसाज करें। दस से पंद्रह मिनट तक इसे बालों में रहने दें, उसके बाद बालों को धो लें। इस प्रक्रिया को सप्ताह में एक बार कर सकती हैं। नींबू का रस स्केल्प में कोलेजन को बूस्ट करता है।इससे बालों का ग्रोथ तेजी से बढ़ता है।

0 नींबू का शैम्पू
मेहंदी में एक अंडा मिलाएं। अंडे की जगह दही का भी उपयोग कर सकती हैं। इसमें एक कप गरम पानी मिलाएं। इसके अलावा आधे नींबू का रस मिलाएं। ये सारी सामग्री मिला कर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को बालों में लगा कर कम से कम दो घंटे तक रहने दें। उसके बाद बालों को धो डालें।

0 नारियल पानी और नींबू का रस
एक बड़ा चम्मच नींबू का रस लें। उसमें एक बड़ा चम्मच नारियल का पानी मिलाएं। इस मिश्रण को स्केल्प में अच्छी तरह लगा कर मसाज करें। 20 मिनट बाद बालों को माइल्ड सल्फेट फ्री शैम्पू से धो डालें। जरूरत पड़े तभी कंडीशनर लगाएं। सप्ताह में एक बार इस रेमेडी का उपयोग किया जा सकता है। यह बालों को आक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है।

0 ओलिव ऑयल के साथ नींबू
दो बड़े चम्मच ओलिव ऑयल, एक चम्मच अरंडी का तेल और दो बूंद नींबू का रस लें। सभी चीजों को मिला कर हल्का सा गरम कर लें। गुनगुना ही पंद्रह मिनट तक बालों में मसाज करें। मसाज करने के बाद आधे घंटे तक इसे बालों में रहने दें। फिर बालों को शैम्पू कर लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस उपाय को अपना सकती हैं। ओलिव ऑयल डैमेज बालों को तेजी से रिपेयर करता है। बालों का ग्रोथ बढ़ता है। बालों का टूटना कम होता है और बालों की चमक बढ़ती है।

सर्दियों के मौसम में आपके लिए रामबाड़ है अदरक का सेवन, जाने कैसे

0 लेमन हेयर मास्क
बालों में प्राकृतिक चमक बढ़ाने के लिए दही और नींबू का हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है। यह मास्क स्ट्रेस बूस्टर की तरह काम करता है। दो बड़े चम्मच दही, दो चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल का तेल लें। सारी सामग्री को मिलाकर बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद हेयर वाश कर लें। इस मास्क को सप्ताह में एक बार लगाया जा सकता है।

                  स्नेहा सिंह

About Samar Saleel

Check Also

इस रोग में शरीर में ही बनने लगता है अल्कोहल, लक्षण ऐसे जैसे हो शराब का नशा

अल्कोहल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म से लेकर कैंसर जैसी गंभीर ...