Breaking News

वैक्सीनेशन में उत्तर प्रदेश शीर्ष, देश में आंकड़ा 50 करोड़ के पार

लखनऊ। कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में वैक्सीन ही एकमात्र बचाव का सबसे कारगर उपाय है। जिसमें केंद्र सरकार की टीकाकरण की मुहिम 50 करोड़ पार कर गई है। देश के अबतक 50 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज मिल गई है। टीकाकरण के मामले में फ़िलहाल उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। शनिवार तक जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 5 करोड़, 35 लाख, 93549 लोगों को कोरोना वैक्सीन की एक डोज दे दी गई है। उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र का दूसरे नम्बर है।

महाराष्ट्र में चार करोड़ 59 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। महाराष्ट्र दोनों डोज देने के मामले में देश में शीर्ष पर है। यहां पर एक करोड़ 71 लाख से अधिक लोगों को दोनों डोज दी गई है। तीसरे नम्बर पर गुजरात है, जहां के 3 करोड़ 50 लाख लोगों को यह वैक्सीन की गई है। इसके बाद राजस्थान व मध्य प्रदेश का नम्बर है। उत्तर प्रदेश में 82 लाख 42 हजार 205 लोगों को दोनों डोज लगे हैं। उत्तर प्रदेश में 18 से 44 वर्ष उम्र के एक करोड़ से अधिक लोगों को कम से कम एक-एक डोज दी गई है। बता दें कि प्रदेश में 16 जनवरी से सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी।

About Samar Saleel

Check Also

एक राष्ट्र-एक चुनाव से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी : केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow, (दया शंकर चौधरी)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav ...