Breaking News

कांग्रेस में नहीं जायेंगे वरूण: मेनका

वडोदरा। भाजपा की केंद्रीय मंत्री नेता मेनका गांधी ने उनके बेटे तथा पार्टी सांसद वरूण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के टिकट पर ही सांसद चुने जायेंगे। चचेरी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की कथित पहल पर वरूण के गुजरात चुनाव के बाद कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें राजनीतिक हलकों में लगायी जा रही थीं। गुजरात के वडोदराशहर के मांजलपुर क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए आई मेनका गांधी ने कल शाम पत्रकारों से बातचीत के दौरान मामले को खारिज कर दिया।

About Samar Saleel

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...