महाकुंभ नगर। प्रयागराज में यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने से हाहाकार मचा हुआ है। शहर के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। वह बाहर निकलकर रोजमर्रा के जरूरी सामान भी नहीं खरीद पा रहे हैं। स्थिति यह है कि कुछ दूर जाने पर ही पुलिस की बैरिकेडिंग है। किसी भी दशा में पुलिस आगे बढ़ने नहीं दे रही है।
नेपाल में भारत की सहायता से निर्मित स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन
अल्लापुर, छोटा बघाड़ा, हासिमपुर रोड, चौक, जानसेनगंज से लेकर कटरा, चौक, सुलेमसराय, अलोपीबाग, दारागंज, रामबाग, बैरहना, सोहबतियाबाग, कीडगंज, मुट्ठीगंज, लाउदर रोड, एएन झा मार्ग, मेडिकल कॉलेज रोड आदि मुहल्लों में रहने वाले लोग परेशान हैं।
घर से निकलते ही वाहनों की कतार लगी है और कई घंटे बाद भी गाड़ियां सौ मीटर आगे नहीं बढ़ पा रही है। वाहनों के हार्न और धुएं के चलते लोगों का घरों में रहने भी दूभर हो गया है।
माघी पूर्णिमा पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। पुलिस ने एकल दिशा प्लान को लागू कर दिया है। कई सड़कों को बंद कर दिया गया है। सिविल लाइंस हनुमान मंदिर चौराहे से जानसेनगंज जाने वाले सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
इसी संगम प्लेस, पैलेस, लोहिया मार्ग, जीएचस रोड, पत्रिका मार्ग सहित सभी सड़कों पर आवागमन बंद करके सिविल लाइंस मुख्य मार्ग पर ही आवागमन की व्यवस्था की गई है। मेले से सीधे स्टेशन और रोडवेज स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग की ही खुले हैं। शार्टकट से जाने वाले लिंक मार्गों को बंद कर दिया गया है।