Breaking News

VHP जिला बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय

चाचौड़ा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक का आयोजन बीनागंज के सरस्वती शिशु मंदिर में VHP विहिप कार्यकर्ताओं द्वारा रखा गया, जिसकी अध्यक्षता जिले के अध्यक्ष मुकेश शर्मा द्वारा की गई। जिला बैठक में प्रान्त धर्म प्रसार प्रमुख दीपक मिश्रा, विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर विभागमंत्री सुरेश शर्मा का मार्गदर्शन बैठक में उपस्थित सभी विहिप कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।

VHP विभागमंत्री ने विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी दी

विभागमंत्री सुरेश जी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ता एवं अधिकारियों को बताया। 14 अखंड भारत संकल्प दिवस, बुड़ा अमरनाथ यात्रा 22 अगस्त को मध्यभारत प्रान्त जम्मू, स्थापना दिवस के कार्यक्रम हर खंड स्तर पर हो, 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी भर्ती करना, अक्टूबर 21 से 28 तक सत्संग सप्ताह, केंद्रीय अधिकारी प्रवास होगा, विशाल बजरंगदल कार्यकर्ता सम्मेलन करना, 30 से 2 नवम्बर तक रक्त दान करना, हर प्रखण्ड में शौर्य दिवस का कार्यक्रम आदि तय हुआ। इसके बाद विभागमंत्री सुरेश शर्मा ने प्रान्त के पदाधिकारियों के निर्देश पर राघोगढ़ जिले में जिला बलउपासक प्रमुख मिथुन मीना, सुरक्षा प्रमुख दीपक राणा की घोषणा की।

नवीन दायित्व की घोषणा

राघोगढ़ जिला मंत्री दिलीप सिंह कुशवाह ने चारों प्रखंडों में नवीन दायित्व की घोषणा की। राघोगढ़ प्रखंड में प्रखण्ड अध्यक्ष गिन्नि गुर्जर, उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला यादव, मंत्री आशीष सोनी, सहमंत्री दीपक सोनी, संयोजक लालसिंह मीना, सत्संग प्रमुख सोनू मीना, दुर्गा वाहिनी संयोजिका प्रखण्ड संध्या सिंह, प्रखण्ड चाचौड़ा बीनागंज में प्रखण्ड मंत्री नमित अग्रवाल, सह संयोजक सचिन शर्मा, गौरक्षा प्रमुख सचिन नामदेव, सत्संग प्रमुख विष्णु शर्मा, विशेष संपर्क प्रमुख विशाल भार्गव।

बीनागंज नगर में नगर उपाध्यक्ष सुखदीप कुशवाह, सहमंत्री विश्वास शर्मा, गगन शर्मा, सहसंयोजक अमित मित्तल, कपिल साहू, मठ मंदिर प्रमुख गोपाल सोनी, धर्म प्रसार प्रमुख गौरव काकानी, सेवा प्रमुख मंजीत शिल्पकार, अर्चक पुरोहित अशोक शर्मा, सुरक्षा प्रमुख उत्तम लोधी, साप्ताहिक मिलन प्रमुख अक्षय पालीवाल, सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख हरीश शर्मा को नवीन दायित्व मिला।

बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, जिला गौरक्षा प्रमुख राजेश शर्मा, जिला धर्मप्रसार प्रमुख प्रवीण सोनी, जिला सुरक्षा प्रमुख दीपक राणा, जिला बलउपासना प्रमुख मिथुन मीना ओर चारो प्रखंडों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विष्णु शाक्यवार
विष्णु शाक्यवार

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने कार्य प्रगति की समीक्षा की

• स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा • ग्रीष्मकालीन भीड़ की व्यवस्थाओं पर बल • ...