Breaking News

जयपुर काव्य सम्मान 2022 से विष्णु सक्सेना सम्मानित

जयपुर साहित्य संगीती द्वारा 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर देश भर से आए साहित्य की विभिन्न विधाओं के लेखकों को उनकी 2021 व 2022 में प्रकाशित पुस्तकों के लिए जयपुर के प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान से नवाजा गया।

गाजियाबाद के प्रतिष्ठित कवि विष्णु सक्सेना को भी उनके खंड काव्य “सुनो राधिके सुनो” के लिए काव्य विधा में जयपुर काव्य सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया व उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व 3100 राशि के साथ पुरुस्कृत किया गया।

RSS ‘पाञ्चजन्य’ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीतारमण ने कहा- खुद मध्यम वर्गीय परिवार से आती

यह पुरुस्कार वरिष्ठ साहित्यकार कुमार संभव द्वारा प्रदान किए गए। विष्णु सक्सेना को इससे पूर्व भी सुनो राधिके सुनो के लिए उप्र हिंदी संस्थान से जय शंकर प्रसाद सम्मान 2022 से अभी 30 दिसम्बर 2022 को लखनऊ में पुरुस्कृत किया गया था।

श्री सक्सेना को इससे पूर्व उनके खंड काव्य “अक्षर हो तुम” के लिए हरियाणा साहित्य अकादमी से 2014 में तथा कविता संग्रह “बैजनी हवाओं में” के लिए भाषा विभाग हरियाणा से पुरुस्कृत किया जा चुका है। विष्णु सक्सेना के साहित्य पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से तीन शोधार्थी एम फिल कर चुके हैं। उनकी कविता, खंड काव्य, कहानी व लघु कथा पर 9 पुस्तके प्रकाशित हो चुकी हैं।

About Samar Saleel

Check Also

चेन्नई सेंट्रल से भाजपा उम्मीदवार विनोज ने की पीएम की तारीफ, कहा- हमें उनकी कार्यशैली पर भरोसा है

लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही भाजपा ने पांचवी सूची भी जारी कर दी। इसमें ...