Breaking News

2022 तक हर घर नल से जल

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

जीवन में पेयजल का महत्व बताने का आवश्यकता नहीं है। इसमें भी पेयजल का शुद्ध होना भी अपरिहार्य है। इसके माध्यम से अनेक बीमारियों का भी निवारण होता है। विगत तीन वर्षों में पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित अनेक क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। इसके सकारात्मक परिणाम हुए है। चालीस दशक से चल रही बीमारी पर नब्बे प्रतिशत तक नियंत्रण करने में शुद्ध पेयजल आपूर्ति का भी विशेष योगदान है। बुंदेलखंड में दशकों से पेयजल समस्या विकराल रही है। लेकिन पिछली सरकारों ने इसके निवारण पर ध्यान नहीं दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर नल से जल परियोजना अभियान का शुभारंभ किया था। इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। नरेंद्र मोदी ने हर घर जल योजना के माध्यम से पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसे वर्ष 2022 तक पूर्ण कराए जाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इसकी सफलता के लिए लक्ष्यों के अनुसार समयबद्ध ढंग से कार्य किया जाना आवश्यक है। केन्द्र सरकार द्वारा हर सम्भव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

नमामि गंगे व अर्थ गंगा

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री के साथ ‘नमामि गंगे’ परियोजना की समीक्षा की। इसके तहत सभी स्वीकृत परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अर्थगंगा के तहत योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गंगा जी के किनारे के क्षेत्रों में फलदार वृक्षों और आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। गंगा पार्क और गंगा नर्सरी तैयार की जा रही है। गंगा जी के किनारे पर्यटन,संस्कृति व खेल सम्बन्धी गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। नदियों को पुनर्जीवित किया गया है।

ईज़ ऑफ लिविंग

योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर जल योजना गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से लक्ष्यों के अनुसार पूरी की जाएगी। पाइप पेयजल योजनाओं के कार्यक्रम एक साथ तेजी से संचालित किए जाएं। प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में संचालित हर घर जल योजना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पाइप पेयजल योजनाओं के माध्यम से जलापूर्ति ईज़ ऑफ लिविंग’ के लिए आवश्यक है। शुद्ध पेयजल से बीमारियों को भी दूर करने में मदद मिलती है।

बुंदेलखंड में अभियान

बुन्देलखण्ड तथा विन्ध्य क्षेत्र की सम्पूर्ण आबादी, आर्सेनिक फ्लोराइड तथा जेई एईएस से प्रभावित आबादी के साथ आठ आकांक्षात्मक जनपदों में जल जीवन मिशन के तहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के सभी क्षेत्रों में एक साथ ठो

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस के सर्वाधिक 169 छात्र जेईई मेन्स परीक्षा में सफल, JEE एडवान्स में होंगे शामिल

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर से ‘जेईई मेन्स’ परीक्षा ...