Breaking News

सतर्क भारत समर्थ भारत पर आयोजित की गई वेब गोष्ठी

लालगंज/रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक मनाया जा रहा है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आरेडिका में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 28 अक्टूबर को आरेडिका के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य हितधारको के लिए संगठन की नीतियों, प्रक्रियाओं, निवारक सतर्कता उपायों एवं कार्य निविदा,सेवा निविदा विषय पर वेब-आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी के आयोजक एवं मुख्य वक्ता सीएमई पी. शैलेन्द्र कुमार रावत एवं पीसीई राम वृक्ष यादव ने कार्य निविदा एवं सेवा निविदा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वेब के माध्यम से जुड़े अधिकारियों ,कर्मचारियों ने इसमे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं जानकारी हासिल की। इसी क्रम में बुधवार को दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पहला कार्यक्रम गणेश इंटर काॅलेज, ऐहार में हुआ जहां उपस्थित शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाने के उपरांत सतर्क भारत, समृद्ध भारत विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। दूसरा कार्यक्रम आरेडिका के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य हितधारकों के लिए संगठन की नीतियों ,प्रक्रियाओं, निवारक सतर्कता उपायों एवं भंडार निविदा विषय पर वेब- आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता उप मुख्य सामग्री प्रबंधक योगेश कुमार एवं उप मुख्य सामग्री प्रबंधक एम-पी मनोज कुमार ने भंडार निविदा से संबंधित विषयों की विस्तृत जानकारी दी। आरेडिका के मुख्य सतर्कता अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने इस वर्ष के विषय ’’सतर्क भारत समृद्ध भारत’’ की महत्ता को बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से अधिकारियों ,कर्मचारियों में सही एवं विधि सम्मत कार्य करने के प्रति जागरूकता बढ़ती है। यह जानकारी एमसीएफ के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश रंजन के द्वारा दी गई है।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्र

About Samar Saleel

Check Also

माफिया को PDA ने नोटिस जारी कर कहा- बंगले का अवैध निर्माण ध्वस्त कराकर करें सूचित

 प्रयागराज:  पीडीए की भी अजब-गजब कार्यशैली हैरान कर देने वाली है। इस बार एक वर्ष ...