Breaking News

हॉकी विश्वकप 2023 के लिए टीम इंडिया की कौन संभालेगा कमान, ये रही भारतीय हॉकी टीम

13 जनवरी से भारत में हॉकी विश्वकप की शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को कुल 4 पूलों में बांटा गया है। कुल 44 मैच खेल जाएंगे। हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्कवॉड का एलान पहले ही हो गया था। इस विश्व कप में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत सिंह संभाल रहे हैं।

हॉकी विश्वकप 2023 के लिए भारतीय टीम में कुल 18 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इस विश्वकप का आयोजन ओडिशा में हो रहा है। इस विश्वकप के सभी मैच ओडिशा के दो शहर राउरकेला और भुवनेश्वर में आयोजित किए जाएंगे।

गोलकीपर– कृष्ण बहादुर पाठक और श्रीजेश परट्टू रवींद्रन

डिफेंडर्स– जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उप-कप्तान), नीलम संजीप.

मिडफील्डर- मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह.

फॉरवर्ड- मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक और सुखजीत सिंह.

एक्स्ट्रा प्लेयर– राजकुमार पाल और जुगराज सिंह

इंडिया: पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह, राजकुमार पाल, जुगराज सिंह

About News Room lko

Check Also

पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रामा जारी, दामाद शाहीन को कप्तानी से हटाने की खबरों पर भड़के अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से कप्तान को लेकर ड्रामा जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स ...