Breaking News

नरेंद्र मोदी की कुशल रणनीति से विश्व में भारत की बनी सशक्त राष्ट्र की छवि : भूपेंद्र सिंह चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल रणनीति से विश्व में भारत की एक सशक्त राष्ट्र की छवि बनी है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ सालों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के विकास से लेकर गरीब, किसान, युवा और महिला कल्याण की योजनाओं से उनके जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है।

👉मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले बीजेपी करने जा रही ये काम, 10 लाख से अधिक कार्यकर्ता आयेंगे नजर

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से छुटकारा, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक जैसे निर्णयों ने पूरे विश्व को यह बताया कि अब भारत कोई भी निर्णय लेने में समर्थ है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने गुरुवार को मेयो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के कांफ्रेंस हॉल में पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया।

नरेंद्र मोदी की कुशल रणनीति से विश्व में भारत की बनी सशक्त राष्ट्र की छवि : भूपेंद्र सिंह चौधरी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड काल में मोदी ने भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा पर विश्वास किया और कुछ ही महीनों में भारत ने दो वैक्सीन का आविष्कार करके न सिर्फ भारतीयों को महामारी से बचाया बल्कि 100 से अधिक देशों को वैक्सीन उपलब्ध करा कर सर्वे संतु निरामया के भारतीय मंत्र को विश्व में पहुंचाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह बदला हुआ भारत है। जो आत्म स्वाभिमान तथा आत्मनिर्भरता के साथ विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।

👉मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था

श्री चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए प्राचीन भारतीय सांस्कृतिक विरासतों के भव्य स्वरूप से प्रत्येक भारतीय गर्वित भी है और गौरवान्वित भी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति ने पारदर्शी व्यवस्था को लागू किया है। जिसमें अब कोई भी व्यक्ति गरीब के हक पर डाका नहीं डाल सकता है।

नरेंद्र मोदी की कुशल रणनीति से विश्व में भारत की बनी सशक्त राष्ट्र की छवि : भूपेंद्र सिंह चौधरी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह नया उत्तर प्रदेश है, जिसमें हर व्यक्ति का सम्मान है, बहन-बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले 700 दंगे हुए थे, अब कर्फ्यू नहीं लगता। सपा सरकार में नौकरी के नाम पर चाचा-भतीजे वसूली पर निकलते थे, अब जनता ने उनकी छुट्टी कर दी है। बिना भेदभाव के पारदर्शी तरीके से भर्तियां हो रही हैं।

👉नीतीश का साथ छोड़ेंगे जीतनराम मांझी, महागठबंधन से अलग होने का लिया फैसला

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सम्मेलन में मौजूद प्रबुद्ध जनों से 2024 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए समर्थन मांगते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए, आर्थिक और सामरिक शक्ति संपन्न भारत के लिए तथा जन-जन की आर्थिक व सामाजिक समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन दीजिए।

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...