लखनऊ। Women सशक्तीकरण का जश्न मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन, इनर व्हील ने रेड एफएम और लाला जुगल किशोरी ज्वैलर्स, महनगर के साथ मिलकर 10 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने पर एक महिला कार रैली का आयोजन किया। जिसमें सजाई गई 40 कार विभिन्न थीम्स पर आधारित थी। इस रैली में ड्राइविंग सीट पर महिला के साथ कार में खूबसूरत महिलाओं का समूह भी मौजूद रहा।
Women कल्याण मंत्री की उपस्थिति में निकली रैली
राजधानी के गोमतीनगर स्थित 1090 पर महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी की उपस्थिति में रैली निकाली गई। उन्होंने कहा की 21वीं शताब्दी में भारत महिला सशक्तिकरण के लिए जाना जाएगा। उन्होंने सभी महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा की आज महिलाएं पुरुषों से किसी मामले मे कम नहीं हैं। अब कोई काँच की छत नहीं है, खुला आसमान है जितना ऊंचा उड़ना हो उतनी उड़ान भरो कोई रोकने वाला नहीं है। इनर व्हील क्लब में शामिल सभी महिलाओं को ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया। रैली 15 किलोमीटर का मार्ग विभिन्न रास्तों, फन रिबलिक मॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, शहीद पथ हुसड़िया चौराहा, जनेश्वर मिश्र पार्क होते शिरोज पर आकर समाप्त हुई।
एसिड अटैक सर्वाइवर को किया गया सम्मानित
शिरोज़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें एसिड अटैक सर्वाइवर को सम्मानित किया गया। सबला के इस अभियान के तहत 5 शक्तिशाली महिलाओं सुमन रावत, अचल चंद्र, लीला रानी अग्रवाल, क्षमा हस्तक, शाची सिंह को समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। लाला जुगल किशोर, महानगर की प्रवक्ता, और रोटरी इनर व्हील्स की अध्यक्ष सुषमा रस्तोगी ने कहा कि हम इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला शसक्तीकरण का समर्थन करना चाहते है, और हमारा मानना है की महिलाओं के लिए उनकी उपलब्धियों के लिए मान्यता दिलाने का ये श्रेष्ठ समय है।