Breaking News

अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए बढ़ रही तेल की कीमतें: सुनील सिंह

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि अंबानी ग्रुप को लाभ पहुंचाने के लिए कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। पार्टी का आरोप है कि साजिश एक सोची-समझी साजिश के तहत केंद्र सरकार तेल की कीमतों पर कंट्रोल नहीं कर रही, जबकि अंतररष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गुणा गिरावट आ चुकी है। कच्चे तेल की कीमतों में 73 फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन तेल की कीमतें कम हने की बजाय 108 से 123 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं। सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की अनदेखी करके अंबानी ग्रुप की कंपनियों को ठेके दे दिए।

सुनील सिंह ने कहा आगे कहा कि भाजपा हो, सपा हो, बसपा सत्ता में रही लेकिन प्रदेश की हालत जस की तस बनी हुई है। सभी दल बारी-बारी से सत्ता का भोग कर रहे हैं। वर्तमान सरकार हो अथवा पूर्व की सरकार जनता को भ्रमित और छलने का काम ही किया है। प्राथमिकता के साथ जनता की समस्याएं पेट्रोल, बिजली, स्वास्थ्य सुरक्षा व अन्य सुविधाओं पर ध्यान देने को बताया है।

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से बेरोजगारी और महंगाई बढ़िय है। देशभर में इनका विरोध होने पर भी इनके नेता ऐसे नीतियां बदलकर राहत वाली नीति शुरू करने के लिए तैयार नहीं है। भाजपा सरकार बेरोजगारों को रोजगार आम आदमी को महंगाई से राहत उपलब्ध करवाने महिलाओं को सुरक्षा उपलब्ध करवाने में पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं।

कोरोना वायरस और सर्दी की मार सह रहे देशवासियों को इस वक्त महंगे पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए विवश होना पड़ा रहा है। तेल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी ने आम आदमी को बुरी तरह से परेशान कर दिया है। पेट्रोल के दाम ने रिकार्ड ही तोड़ दिया। पेट्रोल की कीमत 90 रुपये प्रति लीटर छूने को हो गई है। पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों पर आम आदमी पर एक प्रकार से शोषण होने का आरोप लगाया है। इसी वजह से लगातार महंगाई बढ़ी है और आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...