Breaking News

नगर निगम सदन में महिला पार्षदों ने महापौर संयुक्ता भाटिया का किया सम्मान

लखनऊ। सदन की कार्यवाही के प्रारम्भ में ही सदन की सभी दलों की महिला पार्षदों ने महापौर संयुक्ता भाटिया को प्रथम महिला महापौर होने एवं विगत 5 साल महिला मुद्दों पर मुखरता से कार्य करने के लिए दुर्गा के रूप में सम्मानित किया।भाजपा पार्षद रुपाली गुप्ता, मिथलेश चौहान, संतोष तेवतिया, रानी कन्नौजिया, रेखा भटनागर ने महापौर संयुक्ता भाटिया को चुनरी पहनाकर तो निर्दलीय पार्षद नेहा सौरभ सिंह ने महापौर संयुक्ता भाटिया को त्रिशूल देकर दुर्गा एवं अन्य माननीय पार्षदों ने माँ दुर्गा की प्रतिमा से सुशोभित किया।

कांग्रेस दल की नेता ने की महापौर की प्रशंसा

इस दौरान कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी ने कहा कि महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ की प्रथम महिला महापौर होने का दायित्व पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया है। विगत 5 वर्षों में उन्होंने चाहे कर्मचारी हो,चाहे पार्षद हो, चाहे जनता हो अथवा कोई भी सामान्य से व्यक्ति हो उसके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करते हुए एक परिवार की तरह समानता दिखाते हुए एक सूत्र में बांधे रखने का कार्य किया है। इसके लिए महापौर संयुक्ता भाटिया बधाई की पात्र हैं।

ममता चौधरी ने आगे कहा कि #महापौर संयुक्ता भाटिया ने जिस तरह से महिलाओं के लिए अलग से महिला सदन रखा था, जिसमें सिर्फ महिलाओं को बात रखने का मौका दिया था, उसी को देखते हुए विधानसभा में भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए 1 दिन का महिला सदन आयोजित किया जिसमें सिर्फ महिलाओं को अपनी बात रखने का मौका मिला और एक नई प्रथा का प्रारम्भ भी हुआ, यह हमारी महापौर संयुक्ता भाटिया जी की ही देन है कि लोकमंगल दिवस आयोजित कर महापौर ने जनता से नियमित डायरेक्ट रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण किया।

लोकमंगल दिवस जनता की समस्याओं के निस्तारण का एक प्रभावी माध्यम बना। ममता चौधरी ने आगे कहा कि महापौर संयुक्ता भाटिया ने अपने कार्यकाल के दौरान एक सशक्त महिला मेयर के रूप में अपने आप को स्थापित किया है और जो मार्गदर्शन एवं नेतृत्व उन्होंने महिलाओं को दिया, उसने महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास को पैदा किया।

ममता चौधरी ने कहा कि मुझे गर्व है कि पांच साल जिस तरह से महापौर संयुक्ता भाटिया ने सदन से लेकर सड़क तक काम किया है, उसके लिए लखनऊ की जनता की ओर से हम सभी पार्षद और यह सदन उनको कोटि-कोटि धन्यवाद और आभार जताते है।

बॉन्ड पर घिरे सपा विधायक, सदन ने की माफी मांगने की मांग, महापौर ने अवार्ड लहरा दिया मौन जबाब

म्युनिसिपल बॉन्ड पर मध्य विधानसभा के सपा विधायक के राजनीति से प्रेरित तथ्यहीन बयान पर सदन में अपर नगर आयुक्त अभय द्विवेदी ने प्रपत्र दिखाते हुए स्पष्ट किया कि म्युनिसिपल बॉन्ड की लिस्टिंग विश्व की जानी मानी वैश्विक संस्था बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में की गयी थी. जहां से वैश्विक स्तर की कंपनियों से ग्लोबली, #नगरनिगम लखनऊ का बॉन्ड खरीदा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में रजिस्टर कोई भी कंपनी बॉन्ड खरीद सकती है। नगर निगम लखनऊ बांड जारी करने वाला उत्तर भारत का प्रथम शहर बना। जिसमे किसी एक प्रदेश की सिर्फ 3 कंपनियों ने नही बल्कि पूरे भारत की सरकारी और प्राइवेट 18 कंपनियों ने लखनऊ के बॉन्ड को खरीदा था। जोकि लखनऊ नगर निगम के सुव्यवस्थित और बेहतर वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है।

मालूम होकि इस बांड की लॉन्चिंग से लखनऊ शहर की छवि बदली और बॉन्ड से तैयार प्रोजेक्ट की कामयाबी और लोकप्रियता को देखते हुए यूपीडेस्को ने लखनऊ को “गवर्नेंस इन्नोवेशन इन अर्बन हाऊसिंग एन्ड डेवेलोपमेंट” का अवार्ड भी प्रदान किया साथ ही लखनऊ वैश्विक रैंकिंग भी बढ़ी है। साथ ही बांड लिस्टिंग होते ही लखनऊ की छवि विश्व स्तर पर उभरी है।

भाजपा पार्षदों ने “रविदास मोहरोत्रा माफी मांगो” के नारे लगाए

महापौर सँयुक्ता भाटिया ने सदन के पटल से अवार्ड को लहराकर सपा विधायक के दुष्प्रचार का मौन उत्तर दिया। इस दौरान समस्त भाजपा पार्षदों ने महापौर सँयुक्ता भाटिया के साथ अवार्ड की फ़ोटो खिंचवाई और “रविदास मोहरोत्रा माफी मांगो” के नारे लगाए।

महापौर की अध्यक्षता में सदन की बैठक सम्पन्न, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

सदन के प्रमुख निर्णय

  • गृहकर में जीएसआई सर्वे को 2 माह तक स्थगित किया गया।
  • शहर में स्वच्छता और सफाई व्यवस्था सुदृण करने हेतु मानक अनुरूप 15% कर्मचारी बढ़ाने का निर्णय।
  • आगामी 2 माह तक समस्त कुर्की और सीलिंग की कार्यवाहियों को स्थगित किया गया।
  • नगर निगम की क्रेन को वापस मंगाने का निर्देश।
  • तालकटोरा रोड के व्यापारियों को राहत प्रदान करते हुए 2 वर्ष का किराया माफ करते हुए पुराना दर से किराया जमा कराने का प्रस्ताव पास,शेष किराया नई दरो पर जमा कराया जाएगा।
  • शाहिद मेजर शमीरुल इस्लाम का स्मारक के प्रस्ताव पर स्थान आदि की आख्या लगाने के निर्देश।
  • मेसर्स वैदिक एंड फ्यूचरिस्टिक इजुटेज को में अर्षा इंफ्रा डेवलपर से नगर निगम को भूमि विनिमय के प्रस्ताव में एनओसी देने का प्रस्ताव पारित। प्राप्त भूमियों में बाउंड्रीवाल विनिमयकर्ता द्वारा ही करा बोर्ड लगाया जाएगा।

  • बंदरो के आतंक से मिलेगी निजात, वन विभाग के सहयोग से बंदरो को पकड़ने के लिए अभियान चलाने के निर्देश।
  • शहर से बंदर पकड़कर शहर में बन रहे 4 बंदर आश्रय स्थल पर रखे जायेंगे।
  • गृहकर लगातार जमा करने वालो पर 2010 से रिवीजन न करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई, जिसकी आख्या प्राप्त कर अग्रीम कार्यवाही की जाएगी।
  • पार्षद विमल तिवारी द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का एक मकान का आवासीय गृहकर माफ करने के लिए प्रस्ताव।
  • मोतीनगर में निराश्रित बालिकाओं हेतु आश्रय स्थल के निर्माण के दौरान सहादतगंज स्थित अटल आश्रय स्थल को निःशुल्क प्रदान किया गया।
  • विज्ञापन से आय बढ़ाने हेतु विज्ञापन का टेंडर 10 वर्ष तक अधिकतम रेट पर जारी करने का प्रस्ताव पारित। परंतु इसमें किसी भी समय टेण्डर को निरस्त करने का अधिकार सदन को रहेगा। साथ ही प्रतिवर्ष प्राप्त आय के सापेक्ष वसूली बढ़ाये जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
  • नवीन मार्केट में स्थित भाजपा, abvp आदि सभी कार्यालयों को व्यक्ति के नाम के स्थान पर संचालित संघटनो को आवंटित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
  • नामकरण के समस्त प्रस्तावों हेतु निर्णय लेने के लिए महापौर को अधिकृत किया गया।

पास हुए प्रमुख प्रस्ताव

महापौर संयुक्ता भाटिया ने प्रसिद्ध हास्य कलाकार स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव के नाम पर राजाजीपुरम स्थित उनके घर के पास के ई ब्लॉक चौराहे का नाम “राजू श्रीवास्तव चौक” किया गया। महापौर संयुक्ता भाटिया ने इसका वायदा राजू श्रीवास्तव के परिवार को किया था।

लखनऊ में एक सड़क का नामकरण पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलामके नाम पर एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग किया गया, मार्ग चयन हेतु महापौर संयुक्ता भाटिया को अधिकृत किया गया।


•एलडीए कॉलोनी के रिक्शा कॉलोनी में स्थित पार्क का नामकरण रानी अहिल्याबाई होलकर सेवा पार्क किया गया।

• हिन्दनगर के बल्दीखेड़ा में नगर निगम द्वारा निर्मित पार्क का नामकरण सुरजीत सिंह पार्क किया गया।

•फिरंगी महल गेट का नामकरण मौलाना अहमद मियाँ गेट और हैदरगंज क्रासिंग से ईदगाह तक की सड़क का नामकरण मौलाना अहमद मियाँ फरंगी महली के नाम पर किया गया।

• गोमती नगर के नीरज चौक पर सुप्रसिद्ध सहित्यकार गोपाल दास नीरज की प्रतिमा स्थापित किये जाने का निर्णय लिया गया।

•महात्मा गांधी मार्ग पर कैथड्रल स्कूल के पास स्थित तिराहे का नामकरण स्वर्गीय रामपाल त्रिवेदी किया गया।

•मोती नगर में रास बिहारी स्टेडीयम वाली लेन का नामकरण समाजसेवी राम रत्तन गुलाटी मार्ग किया गया।

•सेक्टर 11, विकास नगर में मकान संख्या 142 के सामने के मार्ग का नामकरण सामंजसेवी धीरेंद्र बहादुर मार्ग किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...