Breaking News

बिजली इंजीनियरों का कार्य बहिष्कार 26 अक्टूबर से

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विद्धयुत परिषद अभियन्ता संघ ने ज्वलन्त समस्याओं के समाधान न होने एवं पावर कारपोरेशन प्रबन्धन के द्वारा जारी उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। सभी ऊर्जा निगमों के प्रबन्धन को प्रेषित नोटिस में 4 अक्टूबर से आन्दोलन प्रारम्भ होने की सूचना दी गई है व समस्याओं का समाधान न होने पर 26 अक्टूबर से सभी ऊर्जा निगमों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

अभियन्ता संघ के अध्यक्ष वी.पी. सिंह एवं महासचिव प्रभात सिंह ने बताया कि 4 एवं 5 अक्टूबर को सभी ऊर्जा निगमों के तमाम अभियन्ता काली पट्टी बांध कर विरोध दिवस मनायेगें। 6, 7 व 8 अक्टूबर को सायं 4 बजे से 5 बजे तक 01 घण्टे का कार्य बहिष्कार किया जायेगा। 11 एवं 12 अक्टूबर को सायं 3 बजे से 5 बजे तक 2 घण्टे का कार्य बहिष्कार किया जायेगा तथा 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक अपरान्ह 2 बजे से सायं 5 बजे तक 3 घण्टे का कार्य बहिष्कार किया जायेगा।

18 अक्टूबर से ही सभी ऊर्जा निगमों के अभियन्ता नियमानुसार कार्य आन्दोलन प्रारम्भ कर देगें। जिसके अन्तर्गत सायं 5 बजे से अगले दिन प्रातः 10 बजे तक कोई कार्य नहीं करेंगे। साथ ही विद्युत अभियन्ता कार्य के समय में भी केवल अपने लिए ही निर्धारित कार्य करेंगे, अन्य कोई कार्य नहीं करेंगे। 26 अक्टूबर से सभी अभियन्ता अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार प्रारम्भ कर देगें।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, सात मई को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात ...