Breaking News

बीकेटी नगर पंचायत प्रांगण में हुआ योगाभ्यास, हर पखवाड़े नगर पंचायत कर्मचारियों को मिलेगा योग प्रशिक्षण

लखनऊ/बीकेटी। नगर पंचायत बीकेटी के चेयरमैन अरुण सिंह ‘गप्पू’ ने सप्तम विश्व योग दिवस पर आज 21 जून को “निःशुल्क योग शिविर” का आयोजन किया। इसमें योग प्रशिक्षक नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने लोगों को योगाभ्यास कराया। ऐतिहासिक तालाब के किनारे सुबह साढ़े 6 से 8 बजे के मध्य योग शिविर सम्पन्न हुआ। इसमें नगर पंचायत बख़्शी का तालाब के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों व स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।


इस मौके पर चेयरमैन अरुण सिंह गप्पू ने कहा कि नगर पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोरोना काल में देवदूत बनकर जनता की सेवा की है। सभी कर्मचारियों का स्वस्थ एवं प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए उन्हें योग प्राणायाम की गहन जानकारी दी जाएगी।

हर पखवाड़े में एक योग शिविर लगाया जाएगा। उसमें योग गुरु नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान सबको योगाभ्यास कराएंगे। रामलीला मैदान में आयोजित इस योग शिविर में योग साधक राजेन्द्र सिंह, विनय प्रताप सिंह, इत्येन्द्र सिंह व राहुल गुप्ता आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...