Breaking News

योगी की अयोध्या यात्रा

इसमें कोई संदेह नहीं कि कुछ वर्ष पहले तक अयोध्या उपेक्षित थी। यह विश्व स्तरीय पर्यटन व तीर्थाटन केंद्र रहा है। लेकिन यहां स्थानीय स्तर की भी सुविधाएं नहीं थी। फिर भी आस्था के कारण करोड़ों लोग यहां परेशानी उठाकर भी आते थे। योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास पर ध्यान दिया। इसको स्मार्ट व विश्व स्तरीय नगर बनाने का कार्य प्रगति पर है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या आने वाले समय में वैश्विक मानचित्र में एक नया स्थान बनाने जा रहा है। अयोध्या विश्वस्तरीय पर्यटन केन्द्र के साथ साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का भी एक बड़ा केन्द्र बनाया जाएगा। अयोध्या में इन सुविधाओं के विकास के लिए यहां के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर केन्द्र व प्रदेश सरकार कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तथा हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास तथा सुग्रीव किला पीठाधीश्वर जगतगुरू विश्वप्रपन्नाचार्य से भी मिले। राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के विभिन्न वॉर्डों में जाकर योगी आदित्यनाथ ने मरीजों से संवाद किया। उनके स्वास्थ्य व यहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। ब्लड बैंक में रक्तदान कर रहे लोगों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

About Samar Saleel

Check Also

अभिनेत्री जोयिता चटर्जी का स्टाइलिश एथनिक अवतार

Mumbai। अभिनेत्री जोयिता चटर्जी (Joyita Chatterjee) जो क्लास ऑफ़ 2020, बालवीर और कई अन्य प्रोजेक्ट्स ...