Breaking News

योगी की अयोध्या यात्रा

प्राण प्रतिष्ठा के बाद योगी आदित्यनाथ दूसरी बार अयोध्या धाम पहुंचे। वस्तुतः उनका प्रयास है कि यहां लाखों की संख्या में पहुंच रहे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। वेसे इस एक माह में वह छह बार अयोध्या की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने यहां व्यवस्थाओं को देखा।

👉22 विदेशी कलाकारों ने संगीत के भावों में सजाई रामलीला-रामायण, नमो घाट के मंच पर दी प्रस्तति

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से इस सम्बन्ध में संवाद किया, जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। दर्शनार्थियों से भी संवाद कर फीडबैक लिया।

योगी की अयोध्या यात्रा

उन्होंने हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दर्शन किये। इसके पहले उन्होंने गोरखनाथ धाम के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में मंदिर रुद्राभिषेक एवं अनुष्ठान किए।

👉रामलला के दरबार में सातवें दिन भी भीड़ उमड़ी, श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई फास्ट ट्रैक लेन

मठ के पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। योगी आदित्यनाथ ने यहां की गौशाला में गोसेवा की।

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

World Earth Day: 64 यूपी एनसीसी ने लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर चलाई सफाई मुहिम

लखनऊ। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर 64 यूपी बटालियन एनसीसी, (64 UP Battalion NCC) ...