Breaking News

रोज़ सुबह नाश्ते में स्प्राउट्स का सेवन करने से आपको मिलेंगे ये फायदे

हमारे शरीर के लिए अंकुरित अनाज यानी स्प्राउट्स बहुत ही फायदेमंद होता है। चना, बादाम, मूंग आदि से तैयार हुए स्प्राउट्स में बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सुबह के नाश्ते में इसे खाना हमें सेहतमंद बनाता है। यह मानसिक और शारीरिक रूप से हमें स्वस्थ बनाता है। इसमें और भी कई तरह के तत्व पाए जाते हैं और इसके कई फायदे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से:

अंकुरित अनाज में कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन के भी पाया जाता है। इसे यदि आप रोज खाएंगे, तो कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

विशेषज्ञ बताते हैं कि अनाज को पानी में भिगोकर स्प्राउट बनाने से इनमें मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स जैसे फाइटेट्स निकल जाते हैं। यह न केवल भूख बढ़ाता है, बल्कि आसानी से पच भी जाता है।

यह शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालता है। सुबह के नाश्ते में इसे खाने से दिन भर शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह कुपोषण भी दूर करता है। अनाज को अंकुरित करके खाने से इनके न्यूट्रिएंट्स कई गुना बढ़ जाते हैं।

कब्ज और गैस की समस्या से निजात दिलाने में यह बहुत असरदार होता है। जो लोग कब्ज और गैस से परेशान रहते हैं, उन्हें अंकुरित अनाज का नियमित सेवन करने की सलाह दी जाती है।

स्प्राउट में कैलोरी की मात्रा कम और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिससे आप अपने वजन को हमेशा कंट्रोल में रख सकते हैं। डॉक्टर भी गेहूं, मूंग, मोठ, सोयाबीन, मूंगफली, चना आदि को अंकुरित करके खाने की सलाह देते हैं।

यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है। वे पका हुआ स्प्राउट्स खाएं तो उनकी सेहत के लिए ज्यादा बेहतर होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करता है।

इसमें फाइबर और प्रोटीन के साथ विटामिन ए भी मात्रा अधिक होती है, जो आंखों की रोशनी तेज करने में सहायक है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित रखती है।

यदि आपको कच्चा अंकुरित अनाज खाना अच्छा नहीं लगता है तो आप इसे हल्का सा पका कर या भांप कर इसमें टमाटर, प्याज, नींबू वगैरह मिलाकर भी खा सकते हैं।

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...