Breaking News

अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर इस यूजर की कर दी बोलती बंद

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन कुछ ना कुछ ट्वीट्स के साथ अपने फैंस के साथ रूबरू होते रहते हैं। अभिषेक बच्चन को हाल ही में ट्विटर पर एक ट्वीट किया था। बस इसी पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए अभिषेक को बेरोजगार बता दिया। इसके बाद अभिषेक ने जो रिप्लाई उसके बाद तो यूजर की उन्होंने बोलती ही बंद कर दी। दरअसल, अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में अभिषेक ने लिखा कि, ‘जिंदगी में एक उद्देश्य रखिए एक लक्ष्य रखिए। अगर आपको कुछ असंभव पाना है तो दुनिया के सामने साबित कर दो कि कुछ भी असंभव नहीं है।

अभिषेक के इसी पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया लेकिन एक शख्स ने अभिषेक के करियर पर निशाना साध दिया। ट्रोलर ने अभिषेक के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘उस शख्स को आप क्या कहोगे जो मंडे को भी खुश होता है। बोरोजगार !’ इसके बाद फिर क्या था अभिषेक ने पहले तो इस यूजर का कमेंट किया और फिर उसे करारा जवाब दिया।

इस शख्स को जवाब देते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा- ‘नहीं, मैं सहमत नहीं हूं । वो जो काम कर रहे हैं उससे प्यार करते हैं। अभिषेक का जवाब कई लोगों को पसंद आया है।

अभिषेक की लोगों ने तारीफ की। अभिषेक को एक शख्स ने कहा कि, आपने बहुत अच्छा किया है, ऐसे लोगों की मत सुनिए। वैसे इससे पहले भी अभिषेक कई बार ऐसी ट्रोलिंग का शिकार हुए हैं। लेकिन हर बार उन्होंने करारा जवाब देकर सबका मुंह बंद किया है। अभिषेक की फिल्मों की बात करें तो बीते साल ही वो मनमर्जियां में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अभिषेक जल्द ही अजय देवगन की प्रोड्यूस की हुई फिल्म द बिग बुल में दिखेंगे।

About News Room lko

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...