Breaking News

Nitish Kumar पहुंचे दिल्ली,सीटों के बंटवारे पर करेंगे चर्चा

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar नीतीश कुमार अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली में संभवतः वह इलाज कराएंगे। इसके साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजग सहयोगियों के साथ सीटों के बंटवारे को भी अंतिम रूप दे सकते हैं।

ये भी पढ़े :- इसरो : 2 विदेश उपग्रहों को भेजने के बाद मिशन 18

मुख्यमंत्री Nitish Kumar के

मुख्यमंत्री Nitish Kumar नीतीश कुमार के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि नीतीश दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वह दो दिनों तक रहेंगे। नीतीश के अचानक दिल्ली दौरे के लिए उनके स्वास्थ्य को कारण बताया जा रहा है। जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के एक दिन बाद नीतीश दिल्ली रवाना हुए हैं।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर बताया कि नीतीश लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय करने के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। जदयू की बिहार इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने हाल ही में कहा था कि शीघ्र ही सीटों के बंटवारे को लेकर काम हो जाएगा।

ये भी पढ़े :- Samajwadi Party : देश की जनता चाहती है बदलाव

ये भी पढ़े :- Athletics प्रतियोगिता का डीएम-एसपी ने किया शुभारम्भ

About Samar Saleel

Check Also

विवेक सहाय बने पश्चिम बंगाल के नए डीजी, चुनाव आयोग ने नहीं मानी बंगाल की सिफारिश

लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया। आईपीएस विवेक सहाय को ...