Breaking News

सावन का आखिरी मंगलवार आज, ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न

आज सावन का आखिरी मंगलवार है। आज के दिन अगर भोलेनाथ की पूरे मन से पूजा की जाए तो व्यक्ति को अनेक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं शिव को प्रसन्न करने की इस उपाय और मंत्र के बारे में।

सावन के इस मंगलवार ऐसे पूरी होंगी मनोकामनाएं

अगर आज इन विशेष उपायों व शिव मंत्र के साथ शिव की पूजा की जाये तो व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

  • आज शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करें और ‘ऊँ महाशिवाय सोमाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
  • गंगाजल से अभिषेक करने के बाद भोलेनाथ पर गाय का दूध अर्पित करें। भोलेनाथ पर गाय का दूध अर्पित करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
  • इसके बाद शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से व्यापार -व्यवसाय में वृद्धि होती है।
  • इसके बाद शुद्ध जल से भोलेनाथ को स्नान कराकर लाल चंदन और फूलों से भोलेनाथ का श्रृंगार करें। भगवान शिव पर चंदन लगाने से जीवन में सुख और शांति बनी रहती है।

इसके साथ ही इस दिन इन शिवमंत्रों का जाप करें-

ॐ नमः शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नमः ॐ 
ॐ अघोराय नम:
ॐ विरूपाक्षाय नम:
ॐ शर्वाय नम:
ॐ महेश्वराय नम:
ॐ विश्वरूपिणे नम:
ॐ त्र्यम्बकाय नम:
ॐ भैरवाय नम:
ॐ कपर्दिने नम:
ॐ शूलपाणये नम:
ॐ ईशानाय नम:

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...