Breaking News

सूडान: जनजातियों के बीच हुई खूनी झड़प में 37 की मौत, 200 से अधिक घायल

सूडान के पूर्वी क्षेत्र में आदिवासियों के दो गुटों के बीच हुई झड़पों में 37 लोगों की मौत हो गई जबकि 200 लोग घायल हो गए।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक बानी आमेर जनजाति और नूबा जनजाति के बीच पिछले सप्ताह झड़पें हुईं। लेकिन झड़प के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

देश की नव-गठित संप्रभु परिषद ने रविवार को लाल सागर राज्य के गवर्नर को बर्खास्त कर दिया और संघर्ष के बाद आपातकाल घोषित कर दिया है। साथ ही हिंसा में जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

वहीं, देश में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि अब तक बाढ़ से देशभर में 60 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि 100 से ज्यादा घायल हैं। 900 से ज्यादा घर गिर गए हैं। 32 हजार से ज्यादा परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। फिलहाल, हालात सामान्य हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

संयुक्त राष्ट्र में भारत की डिजिटल क्रांति और महिला सशक्तिकरण की प्रशंसा

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारत के स्थायी मिशन (Permanent Mission) और यूएन वूमेन (UN ...