Breaking News

राम नगरी पहुंचे पाकिस्तान के 235 हिंदुओं ने रामलला का किया दर्शन

अयोध्या। राम नगरी पहुंच कर पाकिस्तानी नागरिकों ने रामलला का दर्शन किया। पाकिस्तान सिंध प्रांत के 35 जिलों के 235 हिंदुओं ने सुबह रामलला के दर्शन किया। सभी ने रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। छत्तीसगढ़ के शादाणी दरबार के नेतृत्व में पाकिस्तान के हिंदू अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान पाकिस्तानी हिंदुओं ने ढोल और नगाड़े के धुन पर जमकर नृत्य किया। जय श्री राम के नारे लगाए।

सनकी पूर्व मंत्री ने बीवी को पीट-पीटकर सुलाया मौत की नींद, कजाखस्तान में हो सकती है 20 साल की जेल

राम नगरी पहुंचे पाकिस्तान के 235 हिंदुओं ने रामलला का किया दर्शन

सिंध प्रांत का यह प्रतिनिधिमंडल भारत की एक महीने की धार्मिक यात्रा पर है। इनकी अगुवाई हिन्द सिंध पीठ के शादाणी दरबार तीर्थ के डॉ युधिष्ठिरा लाल कर रहे है। भगवान् राम लला के दरबार मे माथा टेकने की अभिलाषा लेकर पहुंचे पडोसी देश के राम भक्तों ने दिव्य दर्शन प्राप्त किया। जय श्री राम के नारों के साथ उन्होंने राम दरबार के बाद हनुमानगढ़ी का भी दर्शन किया। अयोध्या की रौनक और दिव्य मंदिर को देखकर वह भाव विभोर हो गए। उनका कहना था की दोनों देश एक दूसरे के करीब रहें तो कुछ रिश्ते और मधुर होंगे। पाकिस्तान मे बसें हिन्दू राम नगरी आना चाहते हैं और भी यहां पर आएंगे।

नौकरी गंवाने वाले युवा शिक्षकों का प्रदर्शन, SSC अध्यक्ष बोले- योग्य उम्मीदवारों की हरसंभव मदद करेंगे

डॉ युधिष्ठिरा लाल ने बताया कि शारणी दरबार के सहयोग से चालीस वर्षों से पाकिस्तान से श्रद्धालु भारत यहां के तीर्थों के दर्शन के लिए आते हैं। पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई के समय प्रोटोकॉल सिग्नेचर हुआ था। तब से एक महीने के लिए जत्था भारत आता है। सर्वप्रथम जत्था रायपुर आता है। जहां से इन्हे देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया जाता है। यह एक ऐतिहासिक कार्य है, आपसी सद्भावना बढ़ती है।

राम नगरी पहुंचे पाकिस्तान के 235 हिंदुओं ने रामलला का किया दर्शन

पहले पाकिस्तान तो था नही जो वहां छूट गए उन्हें इस बहाने भारत सरकार से वीजा मिलता है और अपने भारत में आते है। यहां से जब हम लोग सिंध जाते है तो वहां कहते है कि सिन्धी सिन्धा देखने आया है। वैसे ही जब वहां का हिन्दू यहां आता है तो हम कहते है कि हिन्दू हिन्द देखने आए है। पिछले चालीस सालों में लगभग दो लाख पाकिस्तानी नागरिकों को भारत के तीर्थो का दर्शन शावणी दरबार करा चुका है।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

ग्रीष्मावकाश के बाद खुले सीएमएस के सभी कैम्पस, छात्रों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी कैम्पस गर्मी की छुट्टियों के उपरान्त आज से पुनः ...