Breaking News

चंद्रोदय मंदिर वृंदावन की गौशाला में गायों को अर्पित किया गया 56 भोग

जन्माष्टमी के अवसर पर लखनऊ की संस्था लोक परमार्थ सेवा समिति ने किया आयोजन

लखनऊ। लोक परमार्थ सेवा समिति ने वृंदावन स्थित चंद्रोदय मंदिर की गौशाला में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन दिन गौ माताओं को 56 भोग अर्पण कर युगल सरकार व गौ माता के चरणों में सबके भले की प्रार्थना के साथ साथ यह भी प्रार्थना की गई कि उत्तर प्रदेश सरकार गौ माता को राज्य माता का दर्जा प्रदान करे।

कार्यक्रम का प्रारंभ 30 अगस्त 2021 को श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर सामूहिक हरिनाम कीर्तन हरे कृष्ण महामंत्र के साथ हुआ। चंद्रोदय मंदिर के स्वामी अनंत वीर्य दास ने गौशाला में उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्तों को हरे कृष्ण मंत्र का जाप कराया। सभी श्रद्धालु भक्त हरे कृष्ण महामंत्र करते हुए पूर्ण मस्ती के साथ नृत्य करते हुए कृष्ण भक्ति में झूम उठे। इसके बाद गौ पूजन का कार्य का हुआ।
इस अवसर पर स्वामी अनंत वीर्य दास जी ने कहा कि गौ माता सनातन धर्म की मूलाधार हैं, गौ माता हम सबको बिना भेदभाव के अमृत तुल्य दूध देती हैं। गौ की महिमा अपरम्पार है। हम सबको गौ माता के प्रति पूर्ण आस्था रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लखनऊ की संस्था लोक परमार्थ सेवा समिति गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर लंबे समय से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से अनुरोध करती आ रही है। उनके इस अभियान को कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के अलावा कई साधु महात्माओं ने भी अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा मैं भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने का अनुरोध करता हूं। इस अवसर पर उन्होंने श्री कृष्ण जन्मोत्सव व्रत की महिमा भी बताई। इस अवसर पर मधु व्रत प्रभु व प्रियव्रत प्रभु भी शामिल रहे।

इस अवसर पर गौ माता को 56 भोग की सेवा लोक परमार्थ सेवा समिति द्वारा की गई। गौ माताओं हेतु 56 भोग को तैयार करवाने वाले चंद्रोदय मंदिर के सेवादार विवेक कुमार ने बताया कि गौ माताओं हेतु 56 भोग में जौ के लड्डू, तिल के लड्डू, नारियल के लड्डू चूनी के लड्डू, ज्वार के लड्डू, बाजरा के लड्डू सहित कुल 12 प्रकार के लड्डू गौ माता को अर्पित किए गए।

इसके अलावा अश्वगंधा आलू का हलवा, लौकी, गुड, टमाटर,अमरूद, केले, रोटी,गुड का सरबत, सूजी का हलवा, सतावरी, पालक, हरा चारा सहित कुल 56 प्रकार का भोग गौ माताओं को श्रद्धा भाव से अर्पित किया गया। गौशाला में आने वाले श्रद्धालु भक्तो के लिए गौ माताओं हेतु 56 भोग आकर्षण का केंद्र रहा।

समिति के उपसचिव जितेंद्र सिंह व गौ सेवक लालू भाई ने बताया कि समिति लंबे से गौ माताओं हेतु 56 भोग, सामूहिक हरिनाम कीर्तन व गौ कथा करवाकर व पोस्ट कार्ड का अभियान चलाकर गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिए जाने के लिए प्रयासरत है। समिति का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी गौ माता के संवर्धन हेतु सराहनीय कार्य कर रहे हैं और उन्होंने निराश्रित गौ वंश हेतु बहुत अधिक मात्रा में चारे की व्यवस्था भी कर रखी है।लेकिन अब गौ माताओं को चारा उपलब्ध कराने के साथ साथ सम्मान देने की भी जरूरत है। इसलिए अब गौ माता को राज्य माता का दर्जा मिलना नितांत जरूरी है।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...