Breaking News

Indonesia : 6.4 तीव्रता का भूकंप, 11 की मौत

Indonesia के लोकप्रिय पर्यटनस्थल लोम्बोक में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया और इस भूकंप की वजह से कम से कम 11 लोगों की मौत और करीब 39 लोग घायल हो गए।

Indonesia : भूकंप का केंद्र 7 किलोमीटर

इस शक्तिशाली भूकंप का केंद्र 7 किलोमीटर की गहराई में था और यह स्थानीय समय के अनुसार छह बजकर 47 मिनट पर आया। यह भूकंप इस द्वीप के मुख्य शहर माटरम से 50 किलोमीटर दूर उत्तरपूर्वी क्षेत्र में आया। लोम्बोक इंडोनेशिया का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

भूकंप की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए. वहीं, इससे दर्जनों घरों को क्षति पहुंची है। हमारा अनुमान है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि हमारे पास अभी पूरे आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। – सुतोपो पुरवो नुग्रोहो (इंडोनेशिया के सरकारी प्रवक्ता)

इंडोनेशिया के भूभौतिकी एवं मौसम एजेंसी ने बताया कि 6.4 तीव्रता का भूंकप आने के बाद 11 और झटके महसूस किए गए। पूर्वी लोम्बोक में एक व्यक्ति और उत्तरी लोम्बोक में दो लोगों की मौत हो गई। भूकंप की वजह से भूस्खलन की आशंका को देखते हुए माउंट रिंजानी पर हाइकिंग ट्रेल बंद कर दिया गया है। इंडोनेशिया में भूकंप आने की आशंका ज्यादा बनी रहती है क्योंकि यह क्षेत्र पैसिफिक रिंग्स ऑफ फायर में स्थित है।

भूकंप आने पर खुद को ऐसे सुरक्षित करे-

  1. भूकंप के दौरान आपको लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
  2. बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। 
  3. कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं. इससे भूकंप का ज्यादा असर होगा। 
  4. अगर आप गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें। 
  5. वाहन चला रहे हैं तो बिल्डिंग, होर्डिंग्स, खंभों, फ्लाईओवर, पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें। 
  6. भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं. बड़ी इमारतों, पेड़ों, बिजली के खंभों से दूर रहें। 
  7. भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे, ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं ताकि इनके गिरने से चोट न लगे। 
  8. टेबल, बेड, डेस्क जैसे मजबूत फर्नीचर के नीचे छिप जाएं। 
  9. किसी मजबूत दीवार, खंभे से सटकर सिर, हाथ आदि को किसी मजबूत चीज से ढककर बैठ जाएं। 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...