Breaking News

नाइजीरिया में सेना के अभियान में 392 बंदूकधारियों की मौत

नाइजीरिया की सेना के मुताबिक कई दिनों तक चले एक बड़े अभियान में उसने 392 बंदूकधारियों को मार गिराया है।

सेना के प्रवक्ता जॉन इनेचे ने गुरुवार को मीडिया को यह जानकारी दी। श्री इनेचे के मुताबिक 14 मई को देेश के उत्तर-पश्चिमी प्रांत कत्सिना में सेना ने पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान शुरू किया।

इसका उद्देश्य देश के उत्तरी क्षेत्र में डाकुओं और अन्य अपराधों के खतरे को समाप्त करना था। इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने प्रमुख रूप से दो क्षेत्रों में कई बंदूकधारियों को मार गिराया।

एक जून को सुरक्षाबलों ने बचे हुए बंदूकधारियों का भी सफाया कर दिया।

सेना के प्रवक्ता ने कहा, “ देश के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य क्षेत्रों में डाकुओं और अन्य आपराधिक गतिविधियों से निपटना एक बड़ी चुनौती बन गयी थी। इस संबंध में कई ठिकानों की पहचान की गयी और जमीन तथा हवाई मार्ग से हमले कर बंदूकधारियों का सफाया किया गया।”

About Aditya Jaiswal

Check Also

पाकिस्तान में आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ योग, प्रशासन ने शुरू की मुफ्त कक्षाएं

पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल करने के बाद भारत की प्राचीन शारीरिक और मानसिक एक्सरसाइज ...