Breaking News

गरीबों की सेवा में लगातार जुटे हैं भाजपा नेता अतुल सिंह

रायबरेली। ऊंचाहार विधानसभा के बैरीसाल का पुरवा, नटन का पुरवा, सुल्तानपुर जनौली, मेलखासाहब, गुरगुजपुर आदि गांवों के गरीब विधवाओं, दिव्यागों और जरूरतमंदो को कंबल वितरण अभियान के तहत भाजपा नेता अतुल सिंह ने कम्बल वितरित किया।

श्री सिंह ने कहा कि हम सबको मिलकर गरीब और जरुरतमंदो की सेवा करनी है,गरीबों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है।मोदी सरकार ने सभी जरुरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने का काम किया है।योगी सरकार में सबको बराबर सम्मान और न्याय मिल रहा है।

इस अवसर पर भाजपा नेता विजय मिश्रा, भोला साहू, अंशु सिंह, राधेश्याम यादव, प्रेमनारायण श्रीवास्तव, कौशलेंद्र सिंह, आंसू तिवारी, बबलू साहू, रजनी पटेल, रज्जन सिंह, सूरज यादव, बासुदेव सिंह, गयादीन प्रजापति, सुखदेव सरोज, राकेश आदि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

देश की जनता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों पर विश्वास जता रही है- लोकदल

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने एक चुनावी जनसभा में कहा है ...