Breaking News

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत बेहद नाजुक, डॉक्टर ने जीवन रक्षक प्रणाली पर किया शिफ्ट

यूपी की राजधानी लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस (SGPGI) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर रखा गया है.

एसजीपीजीआई में कल्याण सिंह को देखने के बाद राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, ”लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल में जाकर श्री कल्याण सिंह जी के कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की. ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

कल्याण सिंह (89) की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है. एसजीपीजीआई द्वारा बुधवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है. उन्हें मंगलवार की शाम से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है.एसजीपीजीआई की ओर से बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है.

About News Room lko

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...