Breaking News

Sushma Swaraj : भारत और जापान के सम्बन्ध पहले से मजबूत

टोक्यो। विदेश मंत्री Sushma Swaraj ने जापान में एक भारतीय समुदाय को सम्बोधित किया। किस दौरान उन्होंने कहा की भारत और जापान के रिश्ते अब पहले से ज्यादा मजबूत हो गए हैं।

तीन दिवसीय दौरे पर हैं Sushma Swaraj

विदेश मंत्री Sushma Swaraj जापान के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वहां भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत होनी है। इस दौरे से पूर्व ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था की इस दौरे से हम भारत और जापान के रिश्ते को और भी मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने टोक्यो (जापान) में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएम शिंजो आबे की दोस्ती की वजह से संभव हुआ है की दोनों देशों के संबंध पहले से और मजबूत हो पाए हैं।

बता दें की पिछले वर्ष जापान के पीएम शिंजो आबे भी भारत यात्रा पर आये थे और इस दौरान परमाणु ऊर्जा, रक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में कई करार भी हुए थे।

About Samar Saleel

Check Also

रूस-यूक्रेन संघर्ष विराम: जेलेंस्की 30 दिन के युद्धविराम पर सहमत, सऊदी अरब में तैयार हुआ मसौदा

जेद्दाः रूस-यूक्रेन युद्ध मामले पर इस वक्त सऊदी अरब से बड़ी खबर सामने आ रही है। ...