Breaking News

सपा मुख्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह, मुलायम की अपील-शहीदों के परिवारों की करें भरपूर मदद

लखनऊ। लखनऊ में बुधवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर, समाजवादी पार्टी मुख्यालय में पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रध्वज फहराकर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई के साथ शुभकामनाएं दी। इस मौक़े पर मुलायम सिंह ने देश को आजादी के लिए कुर्बानिया देने वालों को याद किया। उन्होंने कहा कि इतिहास में वे अमर रहेंगे। साथ ही वहाँ मौजूद लोगों से ये अपील भी की है कि शहीदों के परिवारों को कोई दिक्कत हो तो उनकी भरपूर मदद करें।

अब हम समाजवादी और अम्बेडकरवादी मिलकर सरकार बनाएंगे- अखिलेश

वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश को आजादी लम्बे संघर्ष और हजारों नौजवानों के त्याग, बलिदान से मिली है। इस आजादी, और लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा देश में कुछ नकारात्मक सोच और समाज को बांटने वाले देश को पीछे ले जाना चाहते हैं। एक समय डॉ. लोहिया और डॉ. अम्बेडकर मिलकर काम करना चाहते थे पर परिस्थितियों वश वैसा नहीं हो सका। अब हम समाजवादी और अम्बेडकरवादी मिलकर ऐसी सरकार बनाएंगे जो गरीबों, किसानों, नौजवानों की बेहतरी के बारे में सोचेगी।

भाजपा पर साधा फिर से निशाना 
अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार ने किसानों को अपमानित किया है। अन्नदाता का बेटा सीमा की रक्षा कर रहा है। यहां किसानों पर बल प्रयोग कर प्रताड़ित जा रहा है। उनके आंदोलन को कुचलने के लिए क्या-क्या नहीं किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस विधानसभा चुनाव को सभी अपना चुनाव समझे। यह भाग्य निर्णायक होगा। अखिलेश यादव ने कहा भाजपा के नेता अपने बयानों से चुनाव को दूसरी दिशा में ले जाना चाहते हैं। व्हाट्सऐप पर तमाम भ्रांतियां फैलाई जा रही है। हमें इससे सावधान रहना है। उन्होंने कहा ओपीनियन पोल वास्तव में ओपियम पोल है। यह चुनाव जनता का चुनाव है। पंजाब में प्रधानमंत्री जी की सभा में कुर्सियां खाली पड़ी थी। यहां भी ऐसा ही नजारा भाजपा को देखने को मिलेगा। गणतंत्र दिवस समारोह में किरनमय नंदा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थित थे।

ये सभी थे समारोह में उपस्थित-      

इस अवसर पर आज उपस्थित प्रमुख लोगों में शामिल थे अखिलेश कटियार राष्ट्रीय सचिव, जयशंकर पाण्डेय, अरविन्द सिंह गोप पूर्व मंत्री, राकेश वर्मा पूर्व मंत्री, सुनील साजन, आनन्द भदौरिया, संतोष यादव सनी, बासुदेव यादव, उदयवीर सिंह, राजेश यादव राजू सभी एमएलसी, सुरेश यादव विधायक, लीलावती कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा, गीता सिंह, पवन मनोचा, जरीना उस्मानी शबनम खान, रुखसाना, जीनत कौसर, किश्वर जहां, नसीम बानों, रेनू बाला, विकास यादव, विजय सिंह, रामसागर यादव, राजकुमार मिश्रा, सोनू कन्नौजिया, मुन्नी पाल, सिम्मी सिद्दीकी, गीता लोधी, वंदना चतुर्वेदी, किरन पाण्डेय, सूरज यादव, प्रमोद कुमार, अनुराग बाजपेई, कुलदीप सिंह यादव, अमरजीत उर्फ पप्पू यादव, अमित यादव, डॉ. आशुतोष वर्मा, कर्नल शरद सरन, अनुराग मिश्र, संजय सविता विद्यार्थी, अदनान चौधरी, प्रदीप सिंह पन्नू, प्रदीप शर्मा, सुब्रत अवस्थी, ऋचा सिंह, सर्वेश यादव, कर्नल सत्यवीर सिंह, निधि यादव, शर्मिला महाजन, लालजी यादव, पी.डी. तिवारी, रणविजय सिंह, संतोष चौधरी, डॉ. पुष्कर, अमिताभ यादव, विनय प्रताप यादव, करतार सिंह, सुलेखा धानुक, रागिनी साहू, लता जायसवाल, विनीती शुक्ला, फारूकजहां, साफिया परवीन, डॉ. मोहम्मद वासिफ, ब्रजेश दूबे, संदीप यादव, पूनम यादव।

About reporter

Check Also

राजनाथ सिंह के नामांकन से पहले लखनऊ में हुआ विशाल रोड शो, ओपी श्रीवास्तव के समर्थकों सहित उमड़ा जनसैलाब

• लखनऊ लोकसभा सीट और लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के शंखनाद से विपक्ष ...