- Published by- @MrAnshulGaurav
- Monday, August 01, 2022
वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को परंपरागत रूप से काशी विश्वनाथ गली के व्यापारियों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया।

विश्वनाथ गली के व्यवसाई संघ के बैनर तले आयोजित जलाभिषेक में इस बार विश्व कल्याण की कामना से मां गंगा सहित देश के विभिन्न भागों से तीन सागरों और 12 नदियों के जल से जलाभिषेक किया।