Breaking News

सिविल जज ने झंडारोहण के बाद न्यायालय परिसर में किया पौधारोपण, बताए पेड़ों-पौधों के महत्व

बिधूना/औरैया। सिविल कोर्ट जूनियर डिवीजन में 77वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह पूर्वक बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष्य में सिविल जज वन्दना प्रथम ने ध्वजारोहण कर अधिवक्ताओं व न्यायिक कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलाये जाने के साथ-साथ न्यायालय परिसर में पौधारोपण भी किया और पेड़ पौधों के महत्व के बारे में बताया।

सिविल जज ने झंडारोहण के बाद न्यायालय परिसर में किया पौधारोपण बताए पेड़ों-पौधों के महत्व

मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस पर सिविल जज जूनियर डिवीजन वंदना प्रथम ने सिविल कोर्ट परिसर बिधूना में अधिवक्ताओं के साथ निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया गया।

राष्टीय गान के पश्चात सिविल जज ने अधिवक्ताओं व न्यायिक कर्मचारियों को एकता की शपथ भी दिलाई। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे व देशभक्ति के गानों पर जमकर झूमे।

विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज में मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रो धर्म कौर ने किया ध्वजारोहण

 

सिविल जज वन्दना प्रथम ने न्यायालय परिसर में अपने परिवारीजनों दीपक कपूर, सरोज कपूर, अमन कपूर के साथ पहुंची एवं पौधारोपण कर अधिवक्ताओं से कहा कि यह वृक्ष हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए एक ऑक्सीजन रूपी दवा है। आज हम लोगों द्वारा जो वृक्षारोपण किया जा रहा है वह आगे आने वाली पीढियों के लिए वरदान साबित होगा। इसलिए वृक्षों को लगाना व उनकी देखभाल करना हम सब की जिम्मेदारी है।

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर न्यायालय के पेशकार संजय, नाजिर मोहम्मद अतीक वारसी, स्टेनों अरविंद, अर्दली संजेश के साथ सिविल कोर्ट के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार त्रिपाठी, महामंत्री जितेंद्र राठौर , कुलश्रेष्ठ द्विवेदी, मनमोहन शाक्य, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, सुनील सिंह, देवेंद्र कुमार, गंभीर सिंह, गौरव कुमार, कुलदीप शर्मा समेत समस्त अधिवक्तागण मौजूद रहे।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Amit Anand Kushwaha

Check Also

अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी साजिद पाशा पर 25 हजार का इनाम घोषित, पुलिस कर रही की जोरशोर से तलाश

रामपुर: स्वार निवासी किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे साजिद अली ...