Breaking News

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नए साल पर अभियंताओं को दिया प्रमोशन की सौगात

• सिंचाई विभाग में प्रमुख अभियन्ता, मुख्य अभियन्ता (स्तर-1), मुख्य अभियन्ता (स्तर-2), अधीक्षण अभियन्ता के पद पर हुई प्रोन्नति

• पारदर्शीपूर्ण व्यवस्था के तहत कार्मिकों का निष्पक्ष स्थानान्तरण एवं पदोन्नति करना विभाग का दायित्व

लखनऊ। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सार्थक प्रयासों से नए साल पर सिंचाई विभाग के अभियंताओं को प्रमोशन की बड़ी सौगात मिली है। यूपी सिंचाई विभाग में बड़े पैमाने पर अभियंताओं के प्रमोशन हुए हैं।

👉अपर मुख्य सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग ने प्रदेश के 5 जनपदों के सफल उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रोन्नत अभियंताओं में सिविल संवर्ग के प्रमुख अभियन्ता के पद पर हेमन्त कुमार गुप्ता, मुख्य अभियन्ता (स्तर-1) के पद पर सोरण सिंह, वीरेन्द्र कुमार तथा मुख्य अभियन्ता (स्तर-2) के पद पर सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, विष्णु कुमार अग्रवाल एवं ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव की पदोन्नति हुई है।

इसके साथ ही सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के 29 अधिशासी अभियन्ताओं को अधीक्षण अभियन्ता के पद पर प्रोन्नत करते हुए जलशक्ति मंत्री ने नव वर्ष का उपहार दिया है।

👉नये साल पर राम नगरी में राम नाम की रही गूंज, श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना किया

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नए साल पर अभियंताओं को दी प्रमोशन की सौगातउत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पारदर्शीपूर्ण व्यवस्था के तहत कार्मिकों का निष्पक्ष स्थानान्तरण एवं पदोन्नति विभाग का दायित्व है। सभी अभियन्ता को अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए किसानों को खुशहाल बनाने के लिए निरन्तर तत्पर रहें, जब किसान खुशहाल होंगे तभी देश एवं प्रदेश की तरक्की होगी। आप सभी कड़ी मेहनत, पूर्ण निष्ठा एवं लगन से काम करते हुए कृषकों को समय से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराएं, जिससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हो। जलशक्ति मंत्री ने विभाग के कार्यों के साथ विभागीय अधिकारियो की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया। उनका कहना है कि जब अधिकारी एवं कर्मचारी को समय से प्रोन्नति और वेतनमान मिलता है तो वह सार्थक तरीक़े से स्वस्थ मन मस्तिष्क से अपने दायित्वों का निर्वहन करता है।

👉रफ्तार पकड़ रहा कोरोना, बीते एक हफ्ते में कोविड मामलों में 22 फीसदी का उछाल

नए साल पर अधिशासी अभियंता से अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रोन्नति पाने वालों में लाल बहादुर सिंह, विजय कुमार कुशवाहा, आलोक कुमार, राजकुमार भगत, विजय कुमार, ओम प्रकाश मौर्या, रजनीकान्त सिंह, संजय कुमार, अजय कौशिक, सुरेन्द्र सिंह, मनोज साहू, सुनील कुमार गिरि, राम प्रकाश प्रजापति, करुणेश कुमार, सुरेन्द्र पाल सिंह, अरविन्द कुमार सचान, सुनील कुमार, रमेश कुमार सिंह, नन्दजी गुप्ता, रजनीश प्रकाश चौधरी, रामकृष्ण वर्मा, जगदीश सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, सूर्य प्रकाश गुप्ता वेद प्रकाश सिंह, राकेश वर्मा, रवीन्द्र कुमार चौधरी, केशरी नन्दन त्रिपाठी व सुरेश चन्द्र यादव शामिल हैं।

About Samar Saleel

Check Also

पांच जिलों के 300 लकड़ी कारोबारी आए रडार पर, अब राज्य कर की जांच टीम जांचेगी दस्तावेज

मुरादाबाद:  मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों में 300 लकड़ी कारोबारी राज्यकर की जांच एजेंसी के ...