Breaking News

चार जनवरी से चलेगी वंदे भारत, साढ़े आठ घंटे में पहुंचेंगे आनंद विहार

अयोध्या से दिल्ली जाने में अब 12 से 14 घंटे नहीं लगेंगे अब यह सफर साढ़े आठ घंटे में ही तय किया जा सकेगा चार जनवरी से वंदे भारत का संचालन शुरू हो रहा है। अयोध्या कैंट से आठ घंटे 20 मिनट में दिल्ली के निकटवर्ती स्टेशन आनंद विहार टर्मिनल पहुंच जाएंगे वंदे भारत का ठहराव सिर्फ दो जगहों पर होगा।

चार जनवरी से चलेगी वंदे भारत साढ़े आठ घंटे में पहुंचेंगे आनंद विहार

30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करने के बाद यहां से अमृत भारत और वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई थी।

👉ड्राइवरों के प्रदर्शन ने बढ़ा दिया संकट, इस शहर में पेट्रोल-डीजल खरीदने की तय हुई लिमिट

उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि सप्ताह में बुधवार को छोड़कर बाकी के दिनों में वंदे भारत का संचालन शुरू होगा. उन्होंने बताया कि आनंद विहार से ट्रेन संख्या 22426 सुबह 06:10 बजे रवाना होगी।

चार जनवरी से चलेगी वंदे भारत साढ़े आठ घंटे में पहुंचेंगे आनंद विहार

कानपुर सेंट्रल में 11 और लखनऊ 12:25 बजे पहुंचेगी दोनों ही स्टेशन पर पांच मिनट के ठहराव के बाद दोपहर में 2:30 बजे अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंचेगी यहां 3:20 पर रवाना होकर शाम 5:15 पर लखनऊ, 06:35 पर कानपुर सेंट्रल और रात 11:40 पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

अभिनेत्री जोयिता चटर्जी का स्टाइलिश एथनिक अवतार

Mumbai। अभिनेत्री जोयिता चटर्जी (Joyita Chatterjee) जो क्लास ऑफ़ 2020, बालवीर और कई अन्य प्रोजेक्ट्स ...