Breaking News

महाकाल दर्शन, आदिवासी संवाद-रैली और राहुल की न्याय यात्रा से इस वोट बैंक पर फोकस कर रही कांग्रेस

लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को धौलपुर (राजस्थान) से मध्यप्रदेश में मुरैना से प्रवेश करने जा रही है। राज्य में यह यात्रा करीब पांच दिनों तक रहेगी। राहुल की यात्रा रतलाम जिले के सैलाना से राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।

पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले निकली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का चुनाव में कोई असर नहीं पड़ा था। यात्रा जिन 22 विधानसभा क्षेत्रों से निकली थी, उनमें से 18 सीटें भाजपा ने जीती थीं। इसमें पांच एसटी वर्ग के लिए सुरक्षित सीटें भी थीं। इसमें से भी कांग्रेस को दो पर ही जीत मिली।

प्रदेश में पहली राहुल की सभा मध्यप्रदेश के मुरैना में होगी। इसके बाद वे रोड शो और नुक्कड़ सभाएं करेंगे। सांसद गांधी अपनी पूरी यात्रा के दौरान हर शहर में अलग-अलग ग्रुप में लोगों से चर्चा करेंगे। कांग्रेस 6 मार्च को धार जिले के बदनावर में आदिवासियों के बीच राहुल की एक सभा का आयोजन करने की योजना भी बना रही है। इसके अलावा आदिवासी वर्ग का भरोसा जीतने के लिए शिवपुरी में आदिवासी संवाद का आयोजन भी होगा। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से छह एसटी वर्ग के लिए सुरक्षित हैं।

दरअसल, राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा का 26 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक ब्रेक रहेगा। 27-28 को राहुल इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाकर लेक्चर देंगे।

राहुल ने यहीं से पढ़ाई की है। पिछल वर्ष उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने का वादा किया था। बाकी के दिनों में राहुल राजधानी दिल्ली में पार्टी की लोकसभा चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठकों में भी शामिल होंगे।

About News Desk (P)

Check Also

‘आतंकवादी भेजने के लिए पाकिस्तान की इज्जत करें?’, मणिशंकर अय्यर के बयान पर भड़की BJP, दागे सवाल

नई दिल्ली:  इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन सैम पित्रोदा के बाद कांग्रेस के एक ...