Breaking News

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा- स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जीपीएस राठौर ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हुई संयुक्त प्रेस वार्ता में कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस घोषणा करती है, क्योंकि वह बस घोषणाएं करना ही जानती है। भाजपा संकल्प पत्र लाती है क्योंकि हम अपने संकल्प को पूरा करना जानते हैं। जनता को विश्वास है कि भाजपा के संकल्प पत्र में जो लिखा हुआ है, वह पूरा होने की गारंटी है क्योंकि इसके पीछे मोदी की गारंटी है।

अयोध्या आने वाले हर श्रध्दालु हमारे अतिथि हैं- लल्लू सिंह

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का न्याय पत्र झूठ का पुलिंदा हैं। कांग्रेस के दशको के शासनकाल में देश की सम्मानित जनता को गरीबी और बदहाली ही मिली है। वो लोग जो भारत की तस्वीर और तकदीर को बदलने की बात कर रहे हैं, ये वही लोग है जिन्होंने आजादी के 70 वर्षों तक देश की तस्वीर और तकदीर के साथ धोखा किया।

कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा- स्वतंत्र देव सिंह

वास्तव में कांग्रेस को भारत से नफरत है, इसलिए वह हमेशा देश को बदनाम करने के बारे में सोचती रहती है। वे वोट देने वाली जनता को राक्षस कहते हैं, महिलाओं को बाजारू कहते हैं और देश को तोड़ने की साजिश करने वालों के समर्थन में जाकर खड़े होते हैं।

उन्होंने का कहा कि, कांग्रेस वैसे भी झूठी घोषणाएं करने के लिए ही जानी जाती है। कांग्रेस ने जो भी घोषणाएं करी, उसे अपने राज्य में भी उसने लागू नहीं किया। कांग्रेस का घोषणापत्र वैसे भी झूठ का पुलिंदा है। इसमें जो तस्वीरें प्रयोग की गई हैं, उसमें एक बड़ा रोचक तथ्य यह कि जो देश को बदनाम करने के लिए प्रदूषित नदी की फोटो लगाई गई है, वह भारत की नहीं, न्यूयॉर्क की बफ़ेलो नदी की है। जो फोटो क्लाइमेट चेंज को लेकर यूज की गई है, वो थाईलैंड की है। अभी-अभी राहुल गाँधी थाईलैंड होकर आये हैं।

देश में ग़रीबों की सरकार चल रही है, आज ग़रीबों के हक पर कोई डाका नहीं डाल सकता- ब्रजेश पाठक

कांग्रेस की हिप्पोक्रेसी देखिये, वैसे तो वह दिन-रात ईवीएम को गाली देती है, और बैलेट पेपर से चुनाव कराना चाहती है जबकि अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने कहा है कि वह ईवीएम से चुनाव कराएगी। जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने अनाउंस किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को एक लाख रुपये की मदद दी जायेगी तो किसी ने भी ताली नहीं बजाई। मजबूर होकर मल्लिकार्जुन खडगे को कहना पड़ा कि क्या बात है, आप लोग ताली भी नहीं बजा रहे हैं? तब जाकर लोगों ने ताली बजानी शुरू की, मतलब कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी अपने घोषणापत्र पर कोई यकीन नहीं है।

कहा कि राहुल गांधी अपने नामांकन के रोड शो में अपना झंडा भी उपयोग करने में हिचक रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस को अपनी पार्टी पर ही विश्वास नहीं है। कांग्रेस ने 55 साल देश के साथ अन्याय किया। वो अपने घोषणा पत्र को न्याय पत्र नाम दे रहे हैं। एक तरफ झूठ का पुलिंदा तो दूसरी तरफ मोदी की गारंटी। कांग्रेस राज में पहले साक्षरता दर बहुत कम थी, इस कारण लोग उसकी बातों में आ जाते थे। अब मोदी सरकार आने के बाद से साक्षरता दर में इजाफा हुआ है, इसलिए कोई भ्रम में नहीं फंसेगा।

आरबीआई एमपीसी के फैसले के बाद बैंकिंग शेयर चढ़े; सेंसेक्स और निफ्टी में लौटी खरीदारी

श्री सिंह ने कहा कि, यह खोखली गारंटियों की श्रृंखला में एक और गारंटी है। जब इनकी सरकार थी तब एक ही गारंटी थी कि देश को लूटेंगे और इन्होंने हर तरह से भारत को लूटा और स्वार्थ की राजनीति की और इसीलिए देश से इनके पांव उखड़ चुके हैं। देश की सम्मानित जनता को समृद्धि, खुशहाली, पारदर्शी व्यवस्था सुशासन और विकास चाहिए, जाति-पाति की संर्कीणता की राजनीति नहीं।

कांग्रेस पार्टी ने अभी विगत दिनों 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में अनेक लोकलुभावन वायदे किये परन्तु जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद से ही खोखले वायदे करती रही लेकिन जनता जर्नादन को मोदी की गांरटी भरोसा किया।

About Samar Saleel

Check Also

सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे, कहा- इनके कारनामे तो रावण जैसे हैं

जौनपुर:  जौनपुर लोकसभा के शाहगंज स्थित नेशनल इंटर कॉलेज पट्टी नरेंद्रपुर में आयोजित जनसभा में ...