Breaking News

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री को दी बधाई, बोले – उम्मीद है जनभावनाओं पर खरी उतरेंगी

लखनऊ:  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को नया मुख्यमंत्री दिया है। उम्मीद है कि वह दिल्ली के लोगों की भावनाओं पर खरी उतरेंगी।बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आप विधायकों ने आतिशी को नेता चुन लिया।

अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति घोटाले में करीब छह महीने तक जेल में रहने के बाद इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में छह महीने बाद चुनाव हैं। अब वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे जब जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाण पत्र वोट के रूप में देगी।

About News Desk (P)

Check Also

आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का पंजीकरण रद्द, बंगाल मेडिकल काउंसिल की कार्रवाई

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का ...