Breaking News

डॉक्टर और इंजीनियर बनने से ज्यादा जरूरी है अच्छा इंसान बनना

लखनऊ। बच्चों आप भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक चाहे जो कुछ भी बनिये लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है अच्छा इंसान बनना। जब आप अच्छा इंसान बनेंगे तभी देश और समाज को सही मायने में अपना योगदान दे सकते हैं। ये बातें बुधवार को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के शैक्षिक भ्रमण पर आये राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलारपुर हरगांव सीतापुर के नौवीं और दसवी के छात्र-छात्राओं से कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय ने कही।

लखनऊ यूनिवर्सिटी के हैप्पी थिंकिंग लैब में बच्चो को दिया खुश रहने का मंत्र 

उन्होंने बच्चों को सीख देते हुए कहा कि बिना डरे कक्षा में शिक्षकों से सवाल करिये। क्योंकि आप ही देश के भविष्य हैं। आपके कंधों पर देश के विकास की जिम्मेदारी है। इसलिए बच्चे जितना अधिक सीखेंगे उतना ही बेहतर होगा।

डॉक्टर और इंजीनियर बनने से ज्यादा जरूरी है अच्छा इंसान बनना

कुलसचिव रीना सिंह ने कहा कि कक्षा में पढ़ाये गये विषय को घर पर जरूर पढ़िये। सारे विषयों में पारंगत होना पड़ेगा। क्योंकि आगे आप सभी को बड़ी प्रतिस्पर्धा में जाना है। जितना हो सवाल करिये। सीखने के लिए हमेशा तत्पर रहिये। हर समय आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। जरूरी है कि अपने आप को अपडेट रखिये।

इसके पहले क्लासरूम, शिक्षक, लेक्चर और किताब के डेली रूटीन से अलग बच्चे जब लैब पहुंचे तो उनकी आंखें चमक उठीं। बच्चे लैब के विभिन्न हिस्सों को बड़ी गंभीरता से देख रहे थे। हर एक चीज की जानकारी बारीकी से पूछ रहे थे। इस दौरान बच्चों ने थ्री डी प्रिंटिंग लैब, गूगल कोडिंग लैब, रोबोटिक्स, इंडस्ट्रीयल ऑटोमेशन लैब, एआई लैब, साइबर सिक्योरिटी लैब, कैरेक्टराइजेशन नैनो लैब आदि का निरीक्षण किया।

Please watch this video also

बच्चों ने थ्री डी प्रिंटिंग से किस तरह मॉडल बनाये जाते हैं कि जानकारी ली। लैब देखने के बाद ऐसा लगा जैसे बच्चों को भविष्य की राह मिल गयी हो। कोई डॉ कलाम जैसा बनने के सपने बुनने लगा तो कोई इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम करने को आतुर दिखा।

लाइब्रेरी भी पहुंचे बच्चे

निरीक्षण के क्रम में बच्चे विश्वविद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी भी पहुंचे। वहां बच्चों ने लाइब्रेरी के बारे में जानकारी ली। मसलन किस तरह की किताबें हैं और डिजिटल लाइब्रेरी पर कैसे किताबों को पढ़ा जा सकता है इस बारे में भी पूछा। इस दौरान सहायक कुलसचिव रंजीत सिंह ने समन्वय किया। इस मौके पर डॉ वर्षा शुक्ला, प्रिया आर्या, अनुराग चौबे, मोनिका सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्कॉलर्स होम ने की बालिकाओं को निशुल्क प्रवेश देने की घोषणा

लखनऊ। आगामी 11 अक्टूबर को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में गोमती ...