अयोध्या। रामनगरी में श्रीराम विवाहोत्सव का रंग चटख हो गया है। रामनगरी के मंदिरों में राम विवाहोत्सव की परंपरा पूरे भव्यता के साथ निभाई जाती है। माता जानकी का मायका कहे जाने वाले जानकी महल की तैयारियां उत्सव की भव्यता दर्शा रही हैं।
संभल जाएगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, खरगे बोले- सरकार खुद सदन स्थगित कर रही है
जानकी महल में राम विवाह पर विराजमान भगवान श्रीसीताराम के विग्रह को पांच किलो सोने से निर्मित आभूषण धारण कराए जाएंगे। साथ ही बरात में लखनऊ की शहनाई गूजेंगी, राजस्थान का डांस ग्रुप व भगवान के स्वरूप आकर्षण का केंद्र होंगे।
रामजन्म भूमि में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार श्रीराम विवाह का उत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी है। राम नगरी के अलग-अलग मंदिरों से छह दिसंबर को राम बरात निकाली जाएगी।
Please watch this video also
श्रीसीता राम विवाहोत्सव का मुख्य उत्सव छह दिसंबर को है। रामनगरी के चुनिंदा मंदिरों में राम विवाहोत्सव पूरे भाव-चाव से मनाया जाता है। रामनगरी के श्री जानकी महल ट्रस्ट में मिथिला पद्धति से विवाहोत्सव मनाया जाता है। यहां पर भगवान राम को दुल्हा सरकार और किशोरी जी को बेटी माना जाता है।
जब नजमा ने बर्लिन से फोन किया तो सोनिया ने फोन पर करवाया एक घंटे इंतजार, किताब में खुलासा
इस बार जानकी महल में उत्सव और भी खास होने जा रहा है। जानकी महल के ट्रस्टी आदित्य सुल्तानिया बताते हैं कि दिल्ली की मशहूर रामलीला जो प्राण प्रतिष्ठा के समय रामलला के सम्मुख लीला कर चुकी है। उसी लीला मंडली के 40 कलाकार चार दिनों तक रामलीला का मंचन करेंगे। दूल्हा सरकार व किशोरी जी के लिए पांच किलो सोने से निर्मित आभूषण जैसे मुकुट, हार, कर्धन आदि बनवाए गए हैं, जो उन्हें धारण कराए जाएंगे।
रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह